बटनों से सजाएं फोटो फ्रेम

punjabkesari.in Sunday, Dec 18, 2016 - 03:38 PM (IST)

इंटीरियर डेकोरेशन: घर की सजावट अगर खुद के हाथ से बनी चीजों से की जाएं तो खुद को बहुत खुशी मिलती है। घर के हर कोने में कुछ न कुछ तो खास होता ही है जिसे अलग तरह से सजा कर खूबसूरत बनाया जा सकता है। घर पर ढेरों ऐसे बेकार कपड़े होते हैं जिन पर खूूबसूरत बटन लगे होते हैं। इनको हम बेकार समझ कर फैंक देते हैं। इन बटनों से भी आप अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकते हैं। हम जिस क्रिएटिव आइडिया की बात कर रहे हैं उससे आप घर पर ही  बटनों से फोटो फ्रेम सजा सकते हैं। जिससे आपको पुराने बटन भी इस्तेमाल हो जाएंगे और जो फोटो फ्रेम आपको पुराने होने के कारण बोरिंग लग रहे थे, वो भी नए डिजाइन के हो जाएंगे। आप इससे पुरानी घडियां,फोटो फ्रेम, गमले, फ्लावर पोट के अलावा और भी बहुत कुछ सजा सकते हैं। 


जरूरी सामान
 बटन(अलग-अलग रंग और डिजाइन में)
 फोटो फ्रेम
  ग्लू गन

बनाने का तरीका
1. फोटो फ्रेम की साइडों पर ग्लू की मदद से एक-एक करके बटन चिपका दें। 
2. आप फ्रेम पर अपनी मर्जी से रंग भी कर सकते हैं। 
3. अब इसे सूखने के लिए छोड़ दें। 
4. फोटो फ्रेम में अपने परिवार की फोटो लगाएं और घर को सजाएं। 


 

Punjab Kesari