Diwali Decor: बेकार पड़ी चूड़ियों को फेंक नहीं, डैकोरेशन के लिए करें यूज

punjabkesari.in Tuesday, Nov 03, 2020 - 01:38 PM (IST)

कल करवा चौथ के बाद महिलाएं दीवाली डैकोरेशन की तैयारियों में जुट जाएंगी। दीवाली पर लोग ना सिर्फ पटाखे जलाते हैं बल्कि अपने घर को दीयों से भी रोशन करते हैं। मगर, इस दीवाली आप कुछ अलग कर सकते हैं। आज हम आपको चूड़ियों से घर सजाने के यूनिक तरीके बताएंगे।

महिलाओं को चूड़िया पहनने का बहुत शौक होता है लेकिन इसका ट्रेंड समय के साथ बदलता रहता है। हालांकि महिलाएं अपने पुरानी चूड़ियों को संभाल कर रखती हैं। ऐसे में आप उन्हें इस दीवाली काम में ला सकती हैं।

चलिए आपको दिखाते हैं चूड़ियों से डैकोरेशन करने के लिए यूनिक आइडियाज...

दीयों व कैंडल डैकोरेशन के लिए यूज करें चूड़ियां

चूड़ियों से बनाएं DIY ड्रीमकैचर

आप चूड़ियों का इस्तेमाल तोरण को सुदंर बनाने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आप तोरण के नीचे चूड़ियों को धागे की मदद  से बांध दें।

आप टेबल डैकोरेशन के लिए चूड़ियों को अनोखे तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं।

चूड़ियों से सजाएं ट्री

आप टूटी चूड़ियों को इकट्ठा करके लैंप या वॉस भी बना सकते हैं।

आप बेकार पड़ी चूड़ियों को धागे में बांधकर लड़ी बनाकर भी डैकोरेशन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

चूड़ियों को रिबन या मोटे धागे में डालकर गुच्छा बना लें और फिर लड़ी की तरह दीवारों पर सजा दें।

Content Writer

Anjali Rajput