बेकार प्लास्टिक बोतल से बनाएं माउस ट्रैप(Pix)

punjabkesari.in Thursday, Nov 10, 2016 - 05:21 PM (IST)

घर में चूहा दिख जाने पर हम बहुत परेशान हो जाते हैं। इन्हें पकड़ने के लिए कई तरह की दवाइयां भी इस्तेमाल करते है लेकिन फिर भी चूहें नहीं मरते। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो घर पर चूहे पकड़ने की मशीन बनाए। इससे आप आसानी से चूहों को पकड़ सकते हैं। आज हम आपको बताते है कि कैसे आप घर पर चूहे पकड़ने की मशीन बना सकते है। 


जरूरत का सामान

- प्लास्टिक की बोतल 
- कैंची
- स्टिकस
- रबड़ बैंड
- थ्रेड
- यू क्लिप


बनाने का तरीका

1. सबसे पहले प्लास्टिक की बोतल का ऊपरी हिस्सा कैंची से काट लें। ध्यान रखें कि उसे सिर्फ एक ही साइड से काटना है। 

2. अब बोतल के दोनों हिस्सों पर दो इंच के गेप से दाए और बाए साइड होल करके दो स्टिक्स आड़ी फंसा दें।

3. ध्यान रखें कि ये दोनों स्टिक्स पैरेलर हो। अब इन दोनों स्टिक्स पर रबड़ बैंड दोनों ओर फंसा दें।

4. अब एक मजबूत धागा लें और बोतल के मुंह में लगाकर ढक्कन बंद कर दें। इस बात का ध्यान रखें कि धागे की लंबाई इतनी होनी चाहिए कि उसेे खिंचने पर बोतल का कटा हिस्सा खुल सकें।

5. अब यू क्लिप का किनारा सीधा करके उसमें खाने की चीज फंसा दें। इसे बोतल के अंदर हाथ डालकर तली से बाहर निकालें।

6. धागे के हिस्से पर नॉट बनाकर इस यू क्लिप के बाहर निकले नुकीले हिस्से पर लटका दें। 


 

Punjab Kesari