यूं बनाएं अपना डाइट चार्ट, कंट्रोल में रहेगा वजन - Nari

punjabkesari.in Thursday, Sep 27, 2018 - 04:17 PM (IST)

बढ़े हुए वजन को कम करने की चाहत हर किसी में होती है। इसके लिए लोग कई तरह की तरीके और टिप्स फॉलो करते हैं। जिससे फैट कम तो हो जाता है लेकिन एक्सरसाइज या जिम छोड़ने के बाद मोटापा फिर से बढ़ने लगता है। कम हुआ वजन दोबारा न बढ़े इसके लिए अपने आहार का खास ख्याल रखना बहुत जरूरी है। ऐसे आहार का सेवन करें जिससे पूरा पोषण भी मिले और मोटापा भी न बढ़े। 

वजन  को कंट्रोल करने वाले आहार


 सेब और पीनट बटर


रोजाना 50 ग्राम सेब के साथ पीनट बटर खाने से मोटापा बढ़ने का डर नहीं रहता। इससे शरीर को ऊर्जा भी मिलती है।  

 गाजर और मेयोनीज 


टेस्ट बरकरार और वजन कंट्रोल में रखने के लिए गाजर के साथ मेयोनीज खा सकते हैं। ये वजन को बैलेंस रखते हैं। 

 फल और दही 


फलो के साथ दही का सेवन करने से भी शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी कम हो जाती है। आप 2 चम्मच ब्लूबेरी के साथ आधा कप दही खा सकते हैं।

 ग्रीन टी 


ग्रीन टी बॉडी मास इंडेक्स यानि बीएमआई को सही रखने का काम करती है। दिन में 2 कप ग्रीन टी पीना लाभकारी है। 

 सलाद


सलाद में कैलोरी कम मात्रा में होती है। इसका सेवन करने से भूख भी कम लगती है और पोषक तत्वों की अपूर्ति भी होती रहती है। दोपहर के समय सलाद जरूर खाएं। 

 सूप पीने से होता है  वजन कम 


नॉन वेज खाते हैं तो चिकन सूप आपका वजन कंट्रोल करने में मददगार है। एक कप सूप पीने से भूख का अहसास कम होता है। इससे एनर्जी भी बनी रहती है। 

 मसूर की दाल


मसूर की दाल दिल के लिए बहुत अच्छी है, इसके अलावा इसे खाने से शरीर में इन्सुलिन की पर्याप्त मात्रा बनी रहती है। जिससे मोटापा भी कंट्रोल रहता है। 

 अनार से होती है कैलोरी कम


अनार में कैलोरी कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसका सेवन करने से शरीर में एनर्जी आती है और भूख का अहसास भी कम होता है। कम हुए वजन को कंट्रोल रखने के लिए अनार का जूस पीएं

 बीन्स से करे वजन कंट्रोल


बीन्स वजन कंट्रोल रखने के लिए बैस्ट है। इसमें मौजूद फाइबर से कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी कंट्रोल रहती है। आप स्नैक्स की जगह पर इसे रोस्ट करके खा सकते हैं। 

Content Writer

Priya verma