Women Fashion: उम्र के हिसाब से चुनें अपने लिए परफैक्ट लिपस्टिक कलर

punjabkesari.in Wednesday, Jul 11, 2018 - 01:19 PM (IST)

कॉस्मेटिक में लिपस्टिक का इस्तेमाल औरतें सबसे ज्यादा करती हैं। चेहरे पर चाहे ज्यादा मेकअप न किया जाए लेकिन लिप्स कलर लगाने से लुक पूरी तरह से बदल जाती है। इसके साथ ही होठों पर लगा कलर आपकी पर्सनेलिटी को भी ऊभार देता है। कुछ औरतें किसी भी मौके पर किसी भी तरह का लिप कलर लगा लेती हैं। जो हर बार उन पर सूट नहीं करता। वहीं, अलग उम्र के हिसाब से लिप शेड्स का चुनाव किया जाए तो यह आपके पर्सनेलिटी को और भी ज्यादा ऊभार देगा। आइए देखें उम्र के हिसाब से किस तरह चुनें अपने लिए परफैक्ट लिप कलर।
 

टीनेजर्स 
कॉलेज गोइंग गर्ल डार्क लिप शेड लगाने की बजाए लिप्स को शाइन देने के लिए ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे नेचुरल लुक मिलेगा। 


20 की उम्र के लिए लिप कलर


पिंक लिप शेड इस उम्र के लिए बैस्ट रहता है। रोमांटिक लुक पाने के लिए आप लाइट मैट शेड्स भी चुन सकती हैं। इसके अलावा आप किसी खास मौके पर आप वाइब्रेंट कलर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 


30 की उम्र के लिए परफैक्ट लिप कलर


रैड कलर का लिप शेड हर उम्र की लड़कियां इस्तेमाल कर सकती हैं। 30 साल की उम्र के लिए यह कलर परफैक्ट है। इससे कंफिडेंट बढ़ता है और प्रोफैशनल पर्सनेलिटी ऊभर कर सामने आती है। ब्राइट कलर का इस्तेमाल इस समय अच्छा रहता है। 


40 की उम्र के बाद लिप शेड्स
40 साली की उम्र की महिलाएं कंफिडेंट होती हैं। वह हर बढ़िया चीज को आसानी से परख लेती हैं। इस समय आप ब्राइट कलर्स से थोड़ा हट कर पैस्टल शेड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। 


50 साल की उम्र में लिप शेड्स


ब्राउन कलर का लिप शेड इस उम्र के लिए परफैक्ट रहता है। लिप शेड नहीं लगाने का मन तो हर रोज लिप मॉइश्चराइजर लगा सकते हैं। एलिगेंट स्टाइल के लिए आप ब्राउन लिप शेड का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

 

Content Writer

Priya verma