गलत ब्लश से पूरा मेकअप हो सकता है फ्लॉप, Follow करें ये Steps

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 02:42 PM (IST)

 नारी डेस्क:  ब्लश चेहरे को तुरंत फ्रेश, हेल्दी और नेचुरल ग्लो देता है। लेकिन अगर आप गलत शेड का ब्लश लगाते हैं, तो पूरा मेकअप डल, पैची या अननेचुरल दिख सकता है। इसलिए ब्लश चुनते समय सिर्फ स्किन कलर ही नहीं, बल्कि स्किन का अंडरटोन समझना भी बहुत जरूरी है। सही ब्लश वही होता है जो आपकी त्वचा में घुलकर नेचुरल लुक देता हो और ऐसा लगे कि ब्लश आपकी स्किन से ही निकल रहा हो।

स्किन टोन और अंडरटोन क्या होते हैं

स्किन टोन आपकी त्वचा की बाहरी रंगत को दर्शाता है, जैसे गोरी, मीडियम या डार्क। वहीं अंडरटोन त्वचा के अंदर की गर्माहट या ठंडक को बताता है। अंडरटोन को जानना इसलिए जरूरी है क्योंकि इससे ही पता चलता है कि कौन से शेड्स आपकी त्वचा पर नेचुरल और फ्रेश लगेंगे।

PunjabKesari

अंडरटोन कैसे पहचानें

ब्लश चुनने से पहले यह जानना महत्वपूर्ण है कि आपकी त्वचा का अंडरटोन क्या है। इसे पहचानने के तीन आसान तरीके हैं

नसों का टेस्ट: अपनी कलाई पर नसें देखें। अगर नसें हरी दिख रही हैं  वॉर्म अंडरटोन, नीली या पर्पल दिख रही हैं कूल अंडरटोन, दोनों का मिक्स दिख रहा है  न्यूट्रल अंडरटोन।

ज्वेलरी टेस्ट: गोल्ड ज्वेलरी आपकी त्वचा पर अच्छी लगे  वॉर्म अंडरटोन, सिल्वर ज्वेलरी सूट करे  कूल अंडरटोन।

सन रिएक्शन: धूप में जल्दी टैन हो जाती हैं  वॉर्म अंडरटोन, जल्दी जल जाती हैं  कूल अंडरटोन।

इन आसान तरीकों से आपका अंडरटोन समझ आने के बाद सही ब्लश शेड चुनना बहुत आसान हो जाता है।

ये भी पढ़ें: हफ्ते में सिर्फ 1-2 बार फेस वॉश करती हैं शमिता शेट्टी, जानिए उनका निखरी त्वचा का राज

स्किन टोन के हिसाब से ब्लश शेड

हर स्किन टोन पर एक ही ब्लश अच्छा नहीं लगता। सही ब्लश का चुनाव चेहरे की खूबसूरती कई गुना बढ़ा सकता है। गोरी त्वचा लाइट पिंक, बेबी पिंक, सॉफ्ट पीच और रोज़ शेड्स बेस्ट रहते हैं। बहुत ब्राइट या डार्क शेड चेहरे को हार्श बना सकते हैं। मीडियम / वीटिश त्वचा पीच, कोरल, रोज़ गोल्ड, सॉफ्ट बेरी और वार्म पिंक शेड्स बेहद खूबसूरत दिखते हैं। डस्की / डार्क त्वचा डीप बेरी, प्लम, वाइन, ब्रिक रोज़ और ऑरेंज टोन वाले ब्लश शानदार दिखते हैं। डार्क स्किन पर हल्का ब्लश रंग नहीं दिखाता, इसलिए पिगमेंटेड ब्लश चुनना जरूरी है।

PunjabKesari

अंडरटोन के हिसाब से ब्लश शेड और टेक्सचर

ब्लश चुनते समय सिर्फ शेड ही नहीं, बल्कि टेक्सचर भी महत्वपूर्ण है। वॉर्म अंडरटोन पीच, कोरल, एप्रिकॉट और ऑरेंज-बेस्ड शेड्स चेहरे को फ्रेश और ग्लोइंग बनाते हैं। कूल अंडरटोन रोज़ पिंक, मौव, प्लम और बेरी शेड्स चेहरे को सुंदर और नैचुरल लुक देते हैं। न्यूट्रल अंडरटोन वॉर्म और कूल दोनों तरह के शेड्स ट्राय किए जा सकते हैं।

स्किन टाइप के हिसाब से ब्लश

आपकी स्किन टाइप भी ब्लश चुनने में अहम भूमिका निभाती है।

ड्राई स्किन: Cream या Liquid ब्लश ज्यादा नेचुरल और फ्रेश लगते हैं।

ऑयली स्किन: Powder ब्लश लंबे समय तक टिकता है और चेहरे पर बैलेंस्ड लुक देता है।

सही अंडरटोन, सही शेड और सही टेक्सचर के साथ ब्लश लगाना मेकअप को ओवर नहीं बल्कि नेचुरल और बैलेंस्ड बनाता है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static