बाहर नहीं जा सकते तो घर पर यूं सेलिब्रेट करें क्रिसमस

punjabkesari.in Thursday, Dec 19, 2019 - 01:11 PM (IST)

क्रिसमस आने में भले ही कुछ दिन बाकी हैं। इस दिन को और भी खास बनाने के लिए ज्यादातर लोग किसी दूसरी कंट्री में जाते हैं लेकिन अगर आप बाहर जाकर क्रिसमस सेलिब्रेट नहीं करना चाहते तो इस दिन को घर पर ही स्पैशल बना सकते हैं। चलिए हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताते हैं, जिससे आप घर पर ही क्रिसमसको यादगार बना सकते हैं।

जरुरत मंद बच्चों की करें मदद

अपने लिए तो हम हर पल खुशी की दुआ मांगते हैं लेकिन जरुरतमंद गरीब बच्चों की मदद कर आप उनकी दुआएं ले सकते हैं। गरीब बच्चों को खान-पान की वस्तुओं के साथ-साथ गर्म कपड़े भी गिफ्ट करें।

घर पर दें पार्टी

अपने घर पर क्रिसमस पार्टी ऑर्गनाइज करें और दोस्तों व परिवार के लोगों के साथ इस दिन को सेलिब्रेट करें। यकीन मानिए, क्रिसमस का ऐसा सेलिब्रेशन आपको हमेशा याद रहेगा।

मिलकर बनाए डिश

पूरे परिवार के साथ मिलकर खाना बनाएं। इसके अलावा किचन काउंटर पर स्मूदी या कॉफी बार तैयार करें। क्रिसमस पर आप बच्चों को इन चीजों की आजादी तो दे ही सकते हैं। उन्हें कहें की वो अपनी फेवरेट डिश बनाएं। हालांकि आप भी इसमें उनकी मदद जरूर करें।

क्राफ्ट आइडियाज

बच्चों के साथ मिलकर घर पर भी क्रिसमस कार्ड या कोई और चीज बनाएं। इससे बच्चों को क्रिसमस पर बाहर जाने की कमी महसूस नहीं होगी।

बेस्ट है मूवी का आइडिया

घर पर ही रहकर पूरे परिवार के साथ कोई फिल्म देख लें। आप चाहें तो पार्टनर के साथ कोई रोमांचिक मूवी भी देख सकते हैं। अब क्रिसमस पर पार्टनर के साथ से भला और क्या अच्छा हो सकता है।

पजामा पार्टी

आप अपने फ्रेंड व फैमिली के साथ घर पर पजामा पार्टी कर सकते हैं। इसके लिए आफ ड्रैस कोर्ड भी रख सकते हैं।

सांता क्लॉज को चिट्ठी   

बच्चों के लिए क्रिसमस का त्यौहार खास मायने रखता है। ऐसे में आप सांता क्लॉज बनकर बच्चों के मन की बात को पूरा कर सकते हैं। आप अपने बच्चे को कहें कि वह अपने मन की बात व अपनी किस विश को सैंटा क्लॉज को एक चिट्ठी के रूप में लिखे और क्रिसमस ट्री के पास रखे बॉक्स में डाल दे ,ताकि सैंटा उसकी बात को सुनें व विश पूरी करें। फिर उस चिट्ठी को पढ़ने के बाद आप उनके मन की इच्छा को पूरा करें।

Content Writer

Anjali Rajput