Rainy Season में भी खूबसूरती रखें बरकरार

punjabkesari.in Tuesday, Jul 11, 2017 - 03:29 PM (IST)

पंजाब केसरी(ब्यूटी)- मानसून ने दस्तक दे दी है। बारिश के इस मौसम में तपती धूप से तो राहत मिल जाती हैं लेकिन यह मौसम अपने साथ ढेर सारे इंफैक्शन भी लेकर आता है। बरसात की वजह से हवा, भोजन, पानी हर जगह नमी आ जाती हैं। आस-पास के वातावरण में हूमस काफी बढ़ जाती हैं जो छोटी-छोटी बीमारियों को भी तेजी से फैलाते हैं।


इस दौरान शरीर का इम्यून लेवल काफी कम हो जाता है, जिससे हमारे शरीर कई तरह के इंफैक्शन का शिकार जल्दी हो जाता है। इस मौसम में स्किन संबंधी परेशानी,सर्दी, खांसी, टाइफाइड, अपच और पेट से जुड़ी अन्य कई परेशानियां हो सकती है इसलिए इस मौसम में साफ सुथरा व घर पर बना भोजन ही खाएं। सिर्फ सेहत संबंधी ही नहीं बल्कि स्किन और बालों की प्रॉब्लम भी आम सुनने को मिलती है इसलिए इस मौसम में इन्हें खास केयर की जरूरत पड़ती है। 

बरसात में कैसा हो मेकअप 
इस मौसम में सुरक्षित मेकअप करना बहुत जरूरी है नहीं तो यह नमी की वजह से पिघलने लगता है जिससे चेहरा बदरंग दिखाई देता है। आज हम आपको मानसून में मेकअप संबंधी कुछ टिप्स देते हैं जो आपके बहुत काम आएंगे।

सबसे पहले क्या करें
चेहरे को अच्छे से धोकर चेहरे पर आईस क्यूब हल्के हाथों से 5 मिनट रगड़ें। इसके बाद चेहरे को अच्छे से सुखाकर मेकअप करें। मानसून में मेकअप करने का यह बेस्ट तरीका है क्योंकि इससे मेकअप पिघलता नहीं और लंबे समय तक टिका रहता है। 

फाउंडेशन
अगर आप फाऊंडेशन का इस्तेमाल करती हैं तो बरसाती मौसम में वाटर प्रूफ फाउंडेशन ही लगाएं। जितना हो सकें इसे नजरअंदाज करें। आप इसकी जगह पर फेस पाउडर इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप चिक्स पर ब्लश करना पसंद करते हैं तो पाऊडर ब्लश का ही इस्तेमाल करें। 

आई मेकअप
आईशैडो में क्रीम शैडो की बजाए पाऊडर शैडो का इस्तेमाल करें। काजल या लिक्विड आईलाइनर का इस्तेमाल ना करें। वाटर प्रूफ स्कैच लाइनर का इस्तेमाल करें। इस मौसम में मस्कारा ना लगाएं तो अच्छा है। 

लिपस्टिक 


ग्लॉसी लिपस्टिक इस्तेमाल ना करें क्योंकि यह फैल जाएगी बल्कि मैट फिनिंश में मुलायम लिपस्टिक का इस्तेमाल करें। 

एस्ट्रिंजेंट से करें चेहरा साफ


अगर आपका चेहरा तेलीय हैं तो इस मौसम में वह और भी ऑयली दिखेगा। ऐसी त्वचा के लिए एस्ट्रिंजेंट का इस्तेमाल जरूर करें। अगर स्किन ड्राई या नॉर्मल है तो आप ताजे पानी से चेहरा धोकर टोनर इस्तेमाल करें। 

हेयर केयर टिप्स 
- बालों में स्प्रे, जेल का इस्तेमाल ना करें। 
- बारिश में बाल भीग जाए तो तुरंत शैम्पू करके इसे अच्छे से सुखाएं।
- लगातार बालों में तेल ना लगाएं। हफ्ते में एक बार ऑयलिंग करके अच्छे से सिर धो लें। 
- बालों को बार-बार गिला ना करें क्योंकि इस मौसम में बालों की जड़े नमी की वजह से - कमजोर हो जाती है। अगर यह गिले रहेंगे तो टूटेंगे।


स्किन केयर टिप्स 


- कम से कम दिन में 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीएं। इस मौसम में यह आपके स्वास्थ के साथ चमकदार स्किन के लिए सबसे बेस्ट तरीका है। 

- दिन में 2 बार फेसवॉश से चेहरा धोएं।

- इस मौसम में भी अपने चेहरे पर मॉइस्चराइजर करना ना भूलें। यह चेहरे को अत्यधिक तेल और मुहासों आदि से दूर रखता है।

- सप्ताह में दो बार चेहरे को स्क्रब की मदद से साफ करें। इससे पोर्स में जमी गंदगी साफ हो जाती है और स्किन को पूरी ऑक्सीजन मिलती हैं। 

- तला हुआ भोजन या बाहर के खाने से परहेज करें यह भी स्किन पर पिंपल्स का कारण बनते हैं। 


                                                                                                               

                                                                                                                     -वंदना डालिया

 

Punjab Kesari