ऐसे करेंगे देखभाल तो नहीं सूखेगी तुलसी

punjabkesari.in Monday, Dec 19, 2016 - 05:21 PM (IST)

इंटीरियर डैकोरेशन:घर में तुलसी का पौधा लगाना बहुत अच्छा माना जाता है। इससे घर की शुद्धि होती है। यह वातावरण भी अच्छा रखता है। यह सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। सही देखभाल न होने के कारण तुलसी का पौधा सूख जाता है या मुरझा जाता है। आइए जानते हैं कैसे करनी चाहिए तुलसी की देखभाल  

 
1. घर की कच्ची जगह पर तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। जमीन पर इसकी जड़े मजबूत रहती है। 

2. तुलसी का पौधा ज्यादा गर्मी में न रखें। इससे यह मुरझा सकता है अगर सर्दी ज्यादा है तो कोशिश करें इसे छांव में रखें। 

3. तुलसी को पौधा आंगन के बीचो-बीच रखने की बजाए कोने में रखें। 

4. पौधों को जरूरत से ज्यादा पानी देने से भी यह गल जाते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि पानी सिर्फ उतना ही डाले जितनी जरूरत हो। ज्यादा पानी से इसकी जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। 

5. सीधी धूप में पौधा रखने से बेहतर है कि इसे हल्की नेट से कवर कर दें। इससे पौधे को ज्यादा समय तक संभाल कर रखा जा सकता है। 

6. पौधे की समय-समय पर सफाई करनी भी बहुत जरूरी है। इससे मिट्टी में पोषक तत्वों की वृद्धि होती है। 

7. तुलसी के पौधे में बढ़िया किस्म की खाद डालने से भी इसे सुरक्षित रखा जा सकता है। 

Punjab Kesari