'मां' के पुराने लहंगे को ही दिया ट्विस्ट और शादी के लिए किया तैयार, आप भी लीजिए Ideas

punjabkesari.in Friday, Jul 19, 2019 - 11:59 AM (IST)

जब शादी नजदीक आने लगती हैं तो हर लड़की के मन में एक ही सवाल उठता है कि क्या पहनना है। वहीं, कुछ लड़कियों का मम्मी या दादी के साथ खास लगाव होता है, अपने इसी लगाव के चलते लड़कियां शादी के दिन उन्हीं का ब्राइडल लहंगा कैरी करना पसंद करती हैं। दरअसल, उनकी उस लहंगे के साथ खास यादें जुड़ी होती है। मगर ब्राइडल लहंगे में ट्रेंड को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। इसलिए लड़कियां शादी या उससे जुड़ी रस्मों के दौरान दादी या मम्मी के पुराने जमाने के लहंगे को नया ट्विस्ट देती हैं। 

तन्वी पुरी ने मम्मी के लहंगे को दिया नया ट्विस्ट

ऐसा ही किया एक डेकोरेटर ब्राइड, तन्वी पुरी ने, जिन्होंने अपनी मम्मी के ब्राइडल लहंगे को ट्विस्ट के साथ अपनी शादी के फंक्शन में कैरी किया। तन्वी ने पूजा के दौरान अपनी मम्मी का रैड लहंगा तो पहना लेकिन उसके साथ मॉडर्न स्टाइल फॉन-कलर्ड रैप-अप ब्लाउज और fawn दुपट्टा कैरी किया जो उन्हें रॉक लुक दे रहा था।

तन्वी ही नहीं, अगर भी अपनी मम्मी के पुराने ब्राइडल लहंगे के साथ ट्विस्टेड ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। चलिए आज हम आपको कुछ ब्लाउज डिजाइन्स दिखाते हैं जिनको आप पुराने लहंगे के साथ टिमअप करके शादी के दिन कैरी कर सकती है। 

आप सोनाक्षी सिन्हा के इस ब्लेजर स्टाइल ब्लाउज से टिप्स ले सकती हैं और पुराने लहंगे को नया ट्विस्ट दे सकती है। 

मम्मी के पुराने लहंगे में बोल्ड लुक चाहती है तो फ्रिल वाला स्ट्रेपी ब्लाउज स्टिच करवा सकती है। 

मम्मी के हैवी लहंगे के साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज सिलवा लें जो आपको मॉडर्न लुक देगा। 

आप चाहे तो फेदर वर्क वाला बोट नेक ब्लाउज स्टिच करवा सकती है।  

आप अगर संगीत या मेहंदी फंक्शन पर मम्मी का कोई पूरा लहंगा पहनना चाहती है तो उसके साथ स्ट्रेपी स्लीव्स वाला ऑफ शोल्डर ब्लाउज सिलवा सकती है। 

आप कंफर्ट लुक के लिए हैवी लहंगे के साथ शर्ट कैरी कर सकती हैं और उसके साथ मल्टी लेयर नेकलेस पहन सकती है। 

आप इस तरह यूनिक ब्लेजर स्टाइल ब्लाउज भी स्टिच करवा सकती हैं। 

आप चाहे तो अपनी मेहंदी सेरेमनी पर गोट्टा लहंगे के साथ फ्लोरल वन शोल्डर ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। 

गोट्टा लहंगे के साथ सिंपल ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी कर सकती है। 

Content Writer

Sunita Rajput