Bookshelf को इस तरह करें अरेंज

punjabkesari.in Thursday, Feb 23, 2017 - 04:09 PM (IST)

कई बार हमारी बुक शेल्फ इतनी बुरी तरीके से सेट होती है कि ऐसे में कोई किताब ढूंढनी हो तो बड़ी मुश्किल हो जाती है और किताब ढूंढना बड़ा दिक्कत भरा काम हो जाता है, समय की बर्बादी अलग से होती है, जिससे कि झुंझलाहट भी होती है। कई बार तो जरूरी बुक या पेपर लापरवाही की वजह से खो भी जाता है, इसलिए अपनी बुक शेल्फ को सही तरीके से अरेंज करे, यह आपके काम को बेहद आसान बना देगा और घर में बेवजह फैली किताबों से गंदगी भी नहीं होगी।

बुक शेल्फ खाली कर लें
बुक शेल्फ को अरेंज करने से पहले उसे पूरी तरह से खाली कर लें और सारी धूल मिट्टी झाड़ लें, इससे गंदगी भी साफ हो जाएगी, अब शेल्फ में नए कवर बिछा दें, साफ शेल्फ में नए सिरे से और प्लानिंग से बुक्स अरेंज कर रखनी आसान हो जाएंगी। सभी
बुक्स बेड या टेबल पर इक्ट्ठा कर के रख लें।

बुक्स को अलग-अलग रखें
रोजाना पढऩे वाली और कभी-कभी पढऩे वाली बुक्स को अलग-अलग कर के रखें। पढ़ाई करने वाले बच्चे या किसी एग्‍जाम की तैयारी करने वाले लोग रोज पढ़ी जाने वाली किताबों को अलग कर लें। हर रोज पढ़ी जाने वाली किताबों को शेल्फ के सामने हिस्से में ही अरेंज करें, ताकि जरूरत पडऩे पर उन्हें तुरंत निकाला जा सके। वहीं कभी-कभी पढ़ी जाने वाली बुक्स को शेल्फ के सबसे ऊंचे वाले हिस्से में रख सकते हैं, क्योंकि उसे आपको जरूरत पडऩे पर ही उतारना या निकालना होगा।

कैटेगरी में डिवाइड करें
रोमेंटिक नॉवेल, साहित्यिक उपन्यास या फिर स्टोरी के शौकीन लोग सबसे पहले अपनी बुक्स को लैग्वेंज और रुचि के हिसाब से अलग कर लें। बाद में उन्हें अलग-अलग सेक्शन बना कर रखें जैसे कि रोमेंटिक नॉवेल, हॉरर, मोटिवेशनल बुक्स या
फिर रीजनल लेवल के उपन्यास आदि को अलग-अलग ही रखें, इस तरह से कैटेगरी में बुक्स को बांटने से आपको बुक्स को ढूंढने में दिक्कत नहीं आएगी।

पुरानी किताबें अलग करें
बुक शेल्फ में केवल उन्ही किताबों को लगाएं, जो आपके काम की हों, अन्य किताबों को किसी बच्चे को दे दें या फिर किसी लाईब्रेरी में दान कर दें। इससे आपकी बुक शेल्फ में फालतू की बुक्स भी नहीं रहेंगी और उनका दूसरी जगह यूज भी हो जाएगा।

 


                                                                                                                     - हेमा शर्मा, चंडीगढ़
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

static