अांखों में काजल लगाने का ये है सही तरीका! (Pics)

punjabkesari.in Thursday, Aug 03, 2017 - 01:44 PM (IST)

काजल लगाने के तरीके:अगर हम बचपन की बात करें तो हमारी मां स्कूल जाते समय हमारी आंखों में काजल लगाती थी, जिससे हमारी आंखें बड़ी और सुंदर दिखती थी। आज के समय में काजल लगाना फैशन हो गया है। बिना काजल के लड़कियों का मेकअप अधूरा लगता है। आजकल मार्केट में कई तरह के काजल आसानी से मिल जाते है। लड़कियां इन काजल तो यूज करती है लेकिन कई बार इन्हें लगाते ही हमारी आंख में काजल पूरी तरह फैल जाता है, जिससे हमारा चेहरा खराब हो जाता है। अगर आपके साथ भी एेसा हो रहा है तो इन उपायों को अपनाकर इस परेशानी से छुटकारा पा सकती है।

 

1. काजल लगाने से पहले अपनी आंखों के नीचे थोड़ा सा बेबी पाऊडर लगा लें, इससे काजल नहीं फैलेगा।

 

2. आप चाहे तो वॉटर प्रूफ काजल का यूज कर सकते है। यह काजल लंबे समय तक आंखों में टिका रहता है।

 

3. आईलाइनर को आंखों में लगाने के बाद काजल लगाए, इससे काजल नहीं फैलेगा।

 

4. काजल लगाने से पहले टोनर से आंखों के नीचे अच्छी तरह साफ करें, जिससे कि वहां मौजूद ऑयल खत्म हो जाएं। साफ करने के बाद ही काजल लगाए।

Punjab Kesari