बिहार में जन्मी Sriti Jha यूं बनीं टीवी इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस, करोड़ों में खेलती हैं आपकी प्यारी 'प्रज्ञा'

punjabkesari.in Sunday, Feb 26, 2023 - 01:06 PM (IST)


सृति झा टेलिविजन इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेर्स में से एक हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उनकी गिनती सबसे ज्यादा महंगी और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेर्स में होती हैं। कहते हैं न किसी को कामयाबी इतनी आसानी से नहीं मिलती है, उसके लिए संघर्ष करना पड़ता है। सृति के साथ भी ऐसा ही है। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्होनें भी जिंदगी में लंबा सफर तय किया और कई मुश्किलों का सामना किया। जीवन की हर परीक्षा पर खरी उतरने के बाद आज वह लैविश लाइफ जी रही हैं। आज सृति अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। चलिए इस मौके पर जानते हैं अभिनेत्री से जुड़ी कुछ खास बातें...

PunjabKesari

सृति झा का बचपन

सृति झा का जन्म 26 फरवरी 1986 को बिहार के बेगूसराय में हुआ था। उनका बचपन गुजरा कोलकाता में। 10 साल की उम्र में एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ नेपाल के काठमांडू चली गईं और वहां से उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की। फिर,उन्होनें दिल्ली के वेंकटेश्वर कॉलेज से बीए अंग्रेजी की पढ़ाई की। इस दौरान ही उन्होंने अपने सपने की तरफ पहला कदम बढ़ाया था। दरअसल, वह अपने कॉलेज की ड्रामा सोसाइटी के साथ जुड़ गईं और आगे जाकर उसकी अध्यक्ष भी बनीं।

ऐसे मिला एक्टिंग में पहला ब्रेक

यहां से सृति का सफर शुरु हुआ। वह अपनी पढ़ाई कर रही थीं कि इसी बीच उन्हें 'धूम मचाओ धूम' के लिए कास्ट किया गया। इस शो में उन्होनें मालिनी शर्मा का किरदार निभाया था। इसके बाद वो शो 'जिया जले' में नजर आईं। हालांकि, यह शो ज्यादा समय तक नहीं चला, लेकिन इससे सृति को अच्छी-खासी पहचान जरुरी मिल गई। इस शो के बाद वो घर-घर में फेमस हो गईं  और कई सारे सीरियल में नजर आईं। सबसे ज्यादा लोकप्रियता उन्हें टीवी सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में प्रज्ञा के कैरेक्टर से मिली। आज भी सृति का नाम सुनकर लोगों को प्रज्ञा की याद आती है।

PunjabKesari

टीवी की प्रज्ञा सभी दर्शकों के दिल में बसती हैं। इनकी लोकप्रियता किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। लोकप्रियता ही नहीं, बल्कि कमाई के मामने में भी वह पीछे नहीं हैं। सृति तो पहले ही अपनी एक्टिंग के लिए मोटी रकम वसूलती थीं, लेकिन 'खतरों के खिलाड़ी' में आने के बाद उनकी लोकप्रियता के साथ उनकी फीस में भी इजाफा हुआ।

PunjabKesari

सृति झा की कुल संपत्ति जानकर उड़ जाएंगें होश

रिपोर्ट्स के अनुसार एक्ट्रेस की कुल संपत्ति 29 करोड़ रुपये के आसपास की है। वह लग्जरी लाइफ के साथ महंगी गाड़ियों की भी शौकीन हैं। एक्ट्रेस के पास 56 लाख की ऑडी A5, 7 लाख की हुंडई एलीट और 54 लाख की मर्सिडीज बेंज जीएलसी हैं।इसके अलावा एक्ट्रेस के पास मुंबई में आलीशान फ्लैट भी है। अपनी दमदार एक्टिंग की बदौलत सृति इंडस्ट्री पर ही नहीं, ब्लकि दर्शकों के दिल पर भी राज करती है।

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Charanjeet Kaur

Recommended News

Related News

static