Big Boss से हर हफ्ते लेती हैं 5 लाख, मिडिल क्लास फैमिली की परी कैसे बनी Priyanka Chahar Choudhary

punjabkesari.in Tuesday, Jan 31, 2023 - 04:20 PM (IST)

इन दिनों बिग बॉस 16 में प्रियंका चाहर चौधरी उर्फ तेजो संधू के खूब चर्चे हो रहे हैं कलर के फेमस शो उडारियां से उन्हें फेम मिला लेकिन काम तो उन्होंने काफी देर पहले ही करना शुरू कर दिया था। चलिए प्रियंका की लाइफ स्टोरी के कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स आपको बताते हैं जिसके बारे में शायद आपको अभी तक पता नहीं होगा।


पहले तो बता दें कि 13 अगस्त 1996 में राजस्थान के जयपुर में जन्मी प्रियंका का असली नाम परी चौधरी है। प्रियंका के पिता महावीर सिंह चाहर सेना में हैं इसलिए उनका पालन-पोषण भी सेना क्वाटर में ही भाई बहनों के साथ हुआ। उनका एक भाई का नाम विकास चौधरी है और दूसरे का योगेश चौधरी। उनकी एक बहन का नाम प्रीति चौधरी है। साल 2019 में एक अंकशास्त्री के सुझाव पर, उन्होंने अपना नाम परी चौधरी से बदलकर प्रियंका चौधरी कर लिया था डांस और ट्रेवलिंग का शौक रखने वाली प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत साल 2019 में टीवी शो गठबंधन में सेजल पारेख के रूप में की थी। 


एक्टिंग का शौक भी वह बचपन से रखती थी इसलिए जयपुर से पढ़ाई कर वह मुंबई शिफ्ट हो गई थी। वैसे वह साल 2016 में ग्लैमर इंडस्ट्री का हिस्सा बन गई थी, जहां उन्हें अपने मॉडलिंग के करियर को आगे बढ़ाने में मदद मिली। YouTube पर उनकी कई म्यूजिक वीडियो हैं। दरअसल, सीरियल्स से पहले प्रियंका पंजाब की एक सेलिब्रिटी बन चुकी थी उन्होंने कई संगीत वीडियो से अपनी पहचान बना ली थी।

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री और बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर शान के गाने के साथ उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपने म्यूजिक वीडियो डेब्यू किया था और वह कई इवेंट्स होस्ट भी करती थी। साल 2020 में, उन्होंने स्टार प्लस के धारावाहिक ‘ये है चाहतें’ में कीर्ति “किट्टू” जैन की भूमिका निभाई। वह 2021 में कलर्स टीवी के धारावाहिक ‘उड़ारियां ‘ से सुर्खियों में आईं। इसी सीरियल में वह फतेह उर्फ अंकित गुप्ता की अच्छी दोस्त बन गई।

प्रियंका की कुल संपत्ति की बात करें तो यह एक मिलियन डॉलर से ज्यादा है जो कि करीब 8 करोड़ रु. से ज्यादा है अब तो आप जान गए तो प्रियंका की जिंदगी के इंट्रस्टिंग फैक्ट्स। आपको बिग बॉस में प्रियंका का काम कैसा लगा हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। क्या प्रियंका चोपड़ा बिग बॉस की विनर बन सकती है। ये भी बताएं।
 

Content Writer

vasudha