उम्र के हिसाब से पीए दूध, तभी मिलेगा फायदा

punjabkesari.in Wednesday, Jan 03, 2018 - 03:22 PM (IST)

दूध एक ऐसा फूड्स है, जिसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा होता है। इसके अलावा दूध में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे शरीर को सुचारू रूप से चलाने का काम करते है। हमारा शरीर अनेक तरह की परेशानियों और बीमारियों से बचा रहता है। अगर किसी व्यक्ति को हड्डियों से जुड़ी प्रॉबल्म रहती है तो भी डॉक्टर्स उसे नियमित रूप से दूध पीने की सलाह देते है लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी है, जो दूध की मात्रा को अपनी डाइट में बढ़ा या घटा देते है। परन्तु उम्र के हिसाब से दूध पीना बहुत जरूरी है। इससे शरीर को भरपूर पोषण मिलता है। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे, कि किस उम्र में कितनी दूध की मात्रा लेनी चाहिए, ताकि शरीर को भरपूर कैल्शियम के साथ-साथ बाकी जरूरी तत्व भी मिल सकें। 


0-6 महीना
इतने छोटे बच्चे को रोजाना 600 मि.ली दूध पिलाना जरूरी होता है। ऐसे में मां को चाहिए की बच्चे को इससे न तो कम और न ही ज्यादा दूध पिलाएं। 

0 - 1 साल
वैसे तो सभी जानते है कि इस उम्र के बच्चे के लिए गाय,भैंस और पैकेट वाले दूध से अच्छा मां का दूध है। अगर किसी प्रॉबल्म के कारण मां बच्चे को फीड करवाने में असमर्थ है तो उस बच्चे के लिए फ़ॉर्म्युला मिल्क बेहतर ऑप्शन है। 

1-2 साल
इस उम्र के बच्चों को अधिक पोषक तत्वों की जरूर होती है, ताकि उनके शरीर को विकास तेजी से हो सकें। ऐसे में उनको कैल्शिमय की अधिक जरूरत होती है। इस उम्र के बच्चों को फुल क्रीम मिल्क देना चाहिए और दिन में उसे 800-900 मि.ली दूध जरूरी है। 

2-3 साल
2 या 3 साल के बच्चों को रोजाना दो कप दूध या इससे बनी चीजों का सेवन करवाएं क्योंकि इस उम्र में बच्चों को सिर्फ कैल्शियम ही नहीं, अन्य तत्वों की जरूरत भी होती है।

4-8 साल
अगर बच्चा 4 से 8 साल का है तो उसे रोजाना ढाई कप दूध पीने को दें। इसके अलावा बच्चे को दूध से बनी चीजें जैसे  पनीर, दही अन्य आदि खाने को दें। 

9 साल से ऊपर
9 साल से ऊपर के बच्चों के रोजाना करीब तीन कप दूध की जरूरत होती है। इससे बच्चे का शारीरिक और मासिक विकास तेजी से होता है।   

टीनएजर्स बच्चे
टीनएजर्स बच्चों को रोजाना 3000 कैलरी की जरूरत होती है। इसके लिए उन्हें रोजाना 4 कप दूध और दूध से बनी चीजें दे। इससे उनकी हड्डियां भी मजबूत रहेगी। 

वयस्‍कों के लिए
वयस्कों को टोंड या स्किम्ड मिल्क जरूर पीना चाहिए क्योंकि 1 गिलास फुल क्रीम दूध में 146 कैलरी, 8 ग्राम फैट होती है। इसके अलावा टोंड दूध में 102 कैलरी और 2 ग्राम सैचुरेटेड फैट होता है। 

Punjab Kesari