‘एक रात का कितना लेंगी, मिर्जापुर फेम Actress ने बताया की कौन भेजता है ऐसे मैसेज

punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 05:44 PM (IST)

नारी डेस्क : ओटीटी की चर्चित वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में जरीना का किरदार निभाकर पहचान बनाने वाली अभिनेत्री अनंग्शा बिस्वास अब ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में भी नजर आने वाली हैं। जरीना के किरदार ने उन्हें जबरदस्त लोकप्रियता दिलाई, लेकिन अभिनेत्री का कहना है कि इस रोल के कारण उन्हें कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ा।

जरीना के किरदार के बाद बदली लोगों की सोच

एक इंटरव्यू में अनंग्शा ने बताया कि ‘मिर्जापुर’ के पहले सीजन के बाद उनके सोशल मीडिया और इनबॉक्स में अजीब तरह के मैसेज आने लगे थे। कई लोग उनके ऑन-स्क्रीन किरदार और असल जिंदगी की शख्सियत के बीच फर्क नहीं कर पाते थे। अभिनेत्री के मुताबिक, शुरुआत में इन प्रतिक्रियाओं ने उन्हें काफी परेशान और असहज किया। उन्हें समझ नहीं आता था कि अपने किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाने के बावजूद उन्हें इस तरह की प्रतिक्रियाओं का सामना क्यों करना पड़ रहा है।

PunjabKesari

‘एक रात का कितना लेंगी?’

अनंग्शा ने बताया कि जरीना का किरदार निभाने के बाद उन्हें कुछ बेहद आपत्तिजनक और अश्लील मैसेज भी मिले। उनके मुताबिक, लोग उनके इनबॉक्स में ऐसी बातें लिखते थे जिनमें उनके साथ रात बिताने और पैसे को लेकर सवाल पूछे जाते थे। अभिनेत्री ने कहा कि ऐसे मैसेज की वजह से उनका इनबॉक्स भरा रहता है। हालांकि, उन्होंने यह भी महसूस किया कि इस मुद्दे पर बात करना जरूरी है, ताकि लोग यह समझें कि किसी कलाकार का ऑन-स्क्रीन किरदार उसकी असल जिंदगी की पहचान नहीं होता।

यें भी पढ़ें : मुझसे पैंटी उतारकर देने को कहा, ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फेम Actress ने झेला कास्टिंग काउच

‘जरीना की छवि वरदान भी है और अभिशाप भी’

अनंग्शा का मानना है कि जरीना का किरदार उनके लिए एक तरह से वरदान और अभिशाप दोनों रहा है। एक तरफ इस भूमिका ने उन्हें पहचान और लोकप्रियता दिलाई, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों ने उसी किरदार के आधार पर उनकी निजी जिंदगी को लेकर धारणाएं बना लीं। उन्होंने साफ कहा कि वह असल जिंदगी में जरीना जैसी बिल्कुल नहीं हैं। अभिनेत्री ने बताया कि उनका व्यक्तित्व, सोच और जिंदगी को देखने का नजरिया उनके किरदार से काफी अलग है।

PunjabKesari

‘मैं रियल लाइफ में जरीना जैसी नहीं हूं’

अनंग्शा ने कहा कि लोगों को यह समझना चाहिए कि कलाकार अपने किरदारों से अलग होते हैं। वह खुद को महत्वाकांक्षी जरूर मानती हैं, लेकिन अपने लक्ष्य तक पहुंचने के तरीके को भी उतना ही महत्वपूर्ण समझती हैं। उन्होंने बताया कि जरीना और उनकी सोच में काफी अंतर है। जहां जरीना अपने लक्ष्य के लिए किसी भी रास्ते को अपनाने से पीछे नहीं हटती, वहीं अनंग्शा के लिए अपनी मंजिल तक पहुंचने का सफर और उस दौरान अपनाए गए तरीके भी बेहद मायने रखते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Monika

static