जानिए कितनी पढ़ी- लिखी है इंडस्ट्री पर राज करने वाली कपूर फैमिली

punjabkesari.in Wednesday, Nov 29, 2023 - 07:52 PM (IST)

बॉलीवुड में अगर पुराने खानदानों की बात करें तो कपूर खानदान का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर रहेगा। परदादा से लेकर परपोते तक, सब इस इंडस्ट्री में राज कर रहे हैं। राज कपूर की फैमिली सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहती हैं क्योंकि सबसे ज्यादा सक्सेसफुल स्टार्स उन्हीं के परिवार से हैं। करीना-करिश्मा रणबीर सिंह और अब उनकी नई बहू आलिया सब टीवी के टॉप स्टार हैं। इनका स्टाइल इंडस्ट्री फॉलो करती हैं। बचपन से ही ये बच्चे रईसी और लग्जरी लाइफस्टाइल में पले बढ़े हैं लेकिन क्या आप जानते हैं ये बच्चे स्टडी में कैसे थे और कितना पढ़े-लिखे हैं तो चलिए आज कपूर फैमिली के बच्चों की स्टडी ही आपको बताते हैं।

कितना पढ़े लिखे हैं रणबीर कपूर ?

चलिए सबसे पहले बात करते हैं रणबीर कपूर की जो अपनी फैमिली में खुद सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा मानते हैं। रणबीर कपूर दसवीं पास और उन्होंने 56 प्रतिशत अंक लिए। उसके बाद वह वो न्यूयॉर्क चले गए और एक्टिंग के गुण सीखने लगे। उन्होंने न्यूयॉर्क के स्कूल ऑफ विजुअल आर्ट्स में फिल्म मेकिंग का कोर्स किया। रणबीर ही नहीं हॉलीवुड के कई स्टार्स भी यहीं से एक्टिंग का गुण सीखकर गए हैं। रणबीर ने जब औसतन नंबर से 10 पास की तो कपूर खानदान ने पार्टी दी थी। क्योंकि इस खानदान में लोग कम ही पढ़े लिखे हैं। कहा जाता है कि उनके दादा 6वीं तो पिता ऋषि 8वीं फेल थे। इसलिए रणबीर कहते हैं कि वह अपने घर में सबसे एजुकेटेड मेंबर हैं।


 
10वीं पास है कपूर खानदान की बहुरानी आलिया भट्ट

रणबीर की दुल्हन बनकर अब आलिया भी इसी खानदान का हिस्सा बन गई हैं। और पति की तरह इनकी भी पढ़ाई में कोई खास रूचि नहीं रहीं थी। आलिया ने जमनाबाई नरसी स्कूल से 10वीं पास की है और फिल्मों में करियर बनाने के लिए उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी।



सिर्फ 5वीं पास हैं करिश्मा कपूर

राज कपूर की बड़ी पोती जिसने फिल्मों में आने के लिए बगावत की थी। वह सिर्फ 16 साल की थी जब उन्होंने एक्टिंग शुरू कर दी थी और इसी चक्कर में वह पढ़ी भी नहीं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्मों में कदम रखने के लिए करिश्मा ने उस समय पढ़ाई छोड़ दी थी जब वो क्लास 6 में थीं। इस हिसाब से तो करिश्मा की एजुकेशन क्वालिफिकेशन केवल 5वीं पास हैं।

करीना ने  बीकॉम की पढ़ाई बीच में छोड़ी थी

करीना कपूर खान को लोग बॉलीवुड की बेबो कहते हैं। करीना का फैशन और स्टाइल तो सबके अलग है लेकिन पढ़ाई के मामले में वह भी पीछे ही रही। कारण करियर ही रहा। करीना ने मुंबई के कॉलेज में बीकॉम में एडमिशन लिया था लेकिन 2 साल बाद ही वो कोर्स छोड़कर फिल्मों में आ गई। इस तरह से कहा जा सकता है कि वह 12वी पास ही है।



सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी हैं रिद्धिमा कपूर

ऋषि कपूर की लाडली रिद्धिमा कपूर अपने घर में सबसे ज्यादा पढ़ी लिखी हैं। फिल्मी करियर ना चुनते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई पर फोक्स किया। उन्होंने ब्रिटेन से डिजाइनिंग और मार्केटिंग में बैचलर डिग्री ली है। आज वह एक सक्सेसफुल ज्वैलरी और फैशन डिजाइनर हैं।



ऋषि कपूर और रणधीर कपूर

कपूर खानदान के सबसे बड़े सदस्य पृथ्वीराज कपूर ने ग्रेजुएशन किया था। करीना व करिश्मा के पापा रणधीर कपूर ने 12वीं तक पढ़ाई की है।जबकि एक्टर ऋषि कपूर ने देहरादून और मुंबई के कैपिंयन स्कूल से पढ़ाई की लेकिन वह 10वीं में फेल हो गए थे।

राज कपूर की बड़ी बेटी रितु नंदा

राज कपूर की बड़ी बेटी रितु नंदा भले ही लाइमलाइट में ज्यादा नहीं रहती थी लेकिन वह  इंश्योरेंस सर्विसेस’ (RNIS) की चेयरवुमन और चीफ एक्जिक्यूटिव ऑफिसर थीं। रितु नंदा ने एक ही दिन में करीब 17 हजार पेंशन पॉलिसी बेचकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी जगह बनाई थी। जाहिर सी बात एक क्लासी जॉब करने वाली रितु पढ़ी लिखी होंगी।

राजीव-शशि और शम्मी कपूर

राजीव कपूर ने 10वीं तक पढ़ाई की। वही शम्मी कपूर ने 12वीं तक पढ़ाई की थी।   शम्मी कपूर के बेटे फिल्मों में आए लेकिन चले नहीं।लेकिन वो 67 साल की उम्र में ग्रेजुएशन की डिग्री लेकर लाइमलाइट में आए थे। उन्होंने इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री ली और आगे एमए की तैयारी में है। उनका कहना है कि पढ़ाई बहुत जरूरी है। शशि कपूर ने भी कुछ खास पढ़ाई नहीं की थी और आगे शशि के तीनों बच्चे भी कुणाल, करण और संजना भी फिल्मों में आ गए हालांकि फेमस नहीं हुए। उनकी पढ़ाई भी इतनी खास नहीं थी।

Content Writer

Vandana