बॉलीवुड के इन सौतेले भाई-बहनों में है ऐसा रिश्ता
punjabkesari.in Wednesday, May 24, 2017 - 12:54 PM (IST)
पंजाब केसरी(रिश्तेनाते)- भाई-बहनों का रिश्ता बहुत खूबसूरत होता है। पल भर में लड़ाई-झगड़ा और दूसरे ही पल एक-दूसरे की फिक्र बस इसी रिश्ते में हो सकती है। बहुत से बॉलीवुड स्टार भाई-बहनों की जोड़ीयां भी आपसी प्यार के कारण बहुत फेमस हैं लेकिन आज हम जिस भाई-बहनों के रिश्तों की बात कर रहे हैं वो सौतेले हैं। सौतेले भाइयों और बहनों के कुछ में तो बहुत प्यार है लेकिन कुछ एक दूसरे को देखना भी अच्छा नहीं समझते।
1. अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर
बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर और जाह्नवी भाई-बहन हैं लेकिन अर्जुन बोनी की पहली पत्नी मोना सूरी के बेटे हैं जबकि जाह्नवी श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी है। इन सौतेले भाई-बहन का रिश्ता न के बराबर है। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने कहा था कि वह न तो एक-दूसरे से ज्यादा मिलते हैं और न ही इकट्ठे समय बिताते हैं।
2. आलिया भट्ट और पूजा भट्ट
आलिया और पूजा भट्ट सौतेली बहनें हैं लेकिन दोनो की उम्र के बीच लगभग 21 साल का फर्क है। इन दोनों को कई बार इकट्ठे देखा गया है। आलिया खुद भी कहती है कि वह अपनी बहन से हर जरूरी सलाह लेती है।
3. सनी दयोल और ऐशा दयोल
धर्मेंद्र की पहली पत्नी से सनी और बॉबी दो बेटे हैं और उनकी दूसरी पत्नी से ऐशा और अहाना बेटियां हैं। इन भाई-बहनों को कभी भी एक-दूसरे के साथ नहीं देखा गया। यहां तक भी यह एक-दूसरे की शादी में भी शामिल नहीं हुए थे।
4. शाहिद कपूर और ईशान खट्टर
शाहिद कपूर पंकज कपूर और नीलिमा अजीम के बेटे हैं। शाहिद की मां नीलिमा ने बाद में राजेश खट्टर से शादी कर ली और इन दोनो का बेटा ईशान खट्टर है। शाहिद का अपने सौतेले भाई से बहुत प्यार है। शाहिद उसके करियर को लेकर भी बहुत मेहनत कर रहे हैं।
5. सारा और तैमूर अली खान
सैफ अली खान और अमृता सिंह की बच्चे सारा अली और इब्राहिन खान अपने सौतेले भाई यानि सैफ और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर को बहुत प्यार करते हैं। इन दोनों के करीना के साथ भी बहुत अच्छे रिलेशन हैं।