सुसाइड से पहले कैसे बीते थे सुशांत सिंह राजपूत के 24 घंटे?

punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2020 - 11:16 AM (IST)

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड की खबर सुनकर हर कोई हैरान है और सभी के मन में यही सवाल चल रहा है कि आखिर क्यों उन्होंने ऐसा कदम उठाया। वही उनकी फैमिली का कहना है कि हमेशा खुश रहने वाला उनका बेटा ऐसा कर ही नहीं सकता। वही सुशांत ने यह कदम क्यों उठाया इस बारे में अब तक केवल कयास ही लगाए जा रहे हैं। 

अपार्टमेंट में ही लगाई फांसी

बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत कल अपने अपार्टमेंट में फांसी के फंदे से लटके हुए पाए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत के नौकर ने पुलिस को फोन करके इसकी जानकारी दी। जब सुशांत के कमरे के दरवाजे को तोड़ा गया तो वह रूम में फांसी के फंदे से लटके पाए गए। पुलिस के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत ने अपने कमरे में हरे रंग के कपड़े से फंदा बनाया था, जिससे लटक कर उन्होंने आत्महत्या की। हालांकि उनके आत्महत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है। इसके अलावा सुशांत के पास से कोई सुसाइड नोट मिला। खबरों के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे। उनका डिप्रेशन का इलाज भी चल रहा था। 

मौत से पहले सुशांत के बिताए 24 घंटे

सुशांत अपने पीछे कई सवाल छोड गए है। जैसे कि आखिर सुशांत के दिमाग में उस समय क्या चल रहा था? एक्टर की मौत से पहले के आखिरी 24 घंटे इन सवालों को उलझाने में मदद करेंगे। मौत से ठीक एक दिन (13 जून) पहले सुशांत अपने घर पर ही थे। सुशांत के साथ उनका दोस्त भी था।

- खबरों की मानें तो रात में 12 बजे के बाद सुशांत ने एक अभिनेता दोस्त को कॉल किया लेकिन फोन पिक नहीं हुआ।

- सुशांत सुबह 6:30 बजे उठे थे। उस समय सबकुछ ठीक था।

- उन्होंने सुबह 9:30 बजे बहन से फोन पर बात की।

- इसके बाद सुशांत ने अपने दोस्त महेश कृष्णन को फोन किया।

- सुशांत 10:30 बजे कमरे से निकले अनार का जूस लिया और वापिस कमरे में लौट गए।

- कुछ देर बाद जब नौकर खाने का पूछने गया तो कमरा बंद था और कोई खोल नहीं रहा था।

- साथ रहने वाले दोस्तों ने सुशांत को फोन भी किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। 
- सुशांत की बहन को फोन कर बुलाया गया। जिसके बाद 12.30 बजे कमरा खोलने की कोशिश की गई।

- कमरा नहीं खुलने पर चाबी बनाने वाले को बुलाया गया और दरवाजा खोला गया।

- दरवाजा खोलते ही सभी के होश उड़ गए। सुशांत अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूल रहे थे।

- सुशांत हरे रंग के कपड़े के जरिए फांसी के फंदे पर झूलते नजर आए।

सुशांत के मामा ने की न्यायिक जांच की मांग

वही इस मामले में सुशांत के मामा ने न्यायिक जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि सुशांत कभी ऐसा कदम उठा ही नहीं सकता है। इसके पीछे साजिश हो सकती है।

पटना से मुंबई पहुंचा सुशांत का परिवार

बता दें कि सुशांत का परिवार पटना में रहता है। सुशांत के पिता सहित परिवार के अन्य सदस्य पटना से मुंबई पहुंच गए हैं। कहा जा रहा है आज दोपहर तक सुशांत का अंतिम संस्कार हो सकता है। कोरोना महामारी की वजह से उनके अंतिम संस्कार में कुछ ही लोग शामिल होंगे।

Content Writer

Priya dhir