हेलेन को पसंद नहीं करता था खान परिवार, तो कैसे बनी मोनिका डार्लिंग सलमान की मां?

punjabkesari.in Friday, Nov 22, 2019 - 04:11 PM (IST)

फिल्म में रोमांटिक तड़के भड़के गाने और डांस ना हो तो फिल्म देखने का मजा अधूरा ही रहता है। बॉलीवुड में ऐसे बहुत से स्टार्स हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग से ज्यादा अनोखे डांस फॉर्म से पहचान बनाई, उन्हीं में एक नाम हेलन जी का भी आता है जिन्होंने आइट्म डांस को एक अलग ही पहचान दी। हेलेन बॉलीवुड इंडस्ट्री की पहली 'आइटम गर्ल' है और सलमान खान की सौतेली मां भी। सलमान जितना प्यार अपनी मां सलमा से करते हैं उतना ही प्यार व हेलेन से भी करते हैं लेकिन पहले ऐसा नहीं था। पिता सलीम की दूसरी शादी को लेकर सलमान सहित सारा परिवार खिलाफ था लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि सब बदल गया तो चलिए इस पैकेज में हम आपको हेलेन जी की जिंदगी के सफर के बारे में बताते हैं...

भारत की मशहूर कैबरे डांसर हेलन का जन्म 1938 को बर्मा में हुआ। 'हावड़ा ब्रिज'से डेब्यू करने वाली हेलेन 1971 में आई फिल्म कारवां में एक गाने 'पिया तू अब तो आजा' में मोनिका ओमाई डार्लिंग बन काफी फेमस हुईं। शोले, डॉन, तीसरी मंजिल जैसी कई फिल्मों में उन पर फिल्माए गाने सुपरहिट रहे। हेलन ने कई फिल्मों में वैंप का किरदार भी निभाया। हेलन के कई किरदार आज भी याद किए जाते हैं। 'मेरा नाम चीन-चीन चू ' और  'पिया अब तू आजा' आज भी उतने ही पसंद किए जाते हैं इन गानों के हिट होने का श्रेय सिर्फ और सिर्फ हेलेन के डांस को ही जाता है।पिता के निधन के बाद हेलन की सोतैली मां ने ब्रिटिश सैनिक से दूसरी शादी रचाई लेकिन बर्मा और जापान की जंग में ब्रिटिश सैनिक पिता शहीद हो गए, जिसके चलते पूरा परिवार भारत आ गया। दो वक्त की रोटी के लिए उन्हें काफी जद्दो-जहद करनी पड़ी लेकिन हेलेन हारी नहीं बस यहीं से शुरु हुई उनके डांसर बनने की कहानी..

उनकी कुकु नाम की लड़की से मुलाकात हुई जो फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर थी। हेलेन ने उन्हीं से डांस सिखा और देखते ही देखते वह फेमस हो गई। उन्हें पद्मश्री और फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।हैलेन इतनी खूबसूरत थी कि लड़के उनके पीछे दीवानों की तरह घूमते थे इसी चक्कर में वह घर से बाहर बुर्का पहनकर निकलती थी। उन्होंने अपने 27 साल बड़े डायरेक्टर पीएन अरोड़ा से शादी कर ली लेकिन ये 16 साल की शादी हेलन के 35वें बर्थडे के दिन टूट गई लेकिन इसी बीच एक और शख्स उनपर अपना दिल हार चुका था और वो कोई और नहीं बल्कि सलमान खान के पिता सलीम खान थे। सलीम हेलेन को पसंद करते थे और उन्हें मुश्किल घड़ी में काफी मदद भी की लेकिन सलमान व उनके घरवालों को यह पसंद नहीं थी।

बावजूद इसके उन्होंने हेलेन से शादी की बता दें कि सलीम खान  की पहली पत्नी सलमा खान हैं और सलमा खान हिन्दू थीं और उनका असली नाम सुशीला था और शादी के बाद उन्हें सलमा खान नाम मिला।पिता की शादी के खिलाफ व सबसे ज्यादा नाराज सलमान खान ही थे। लेकिन आज हेलेन के साथ उनकी अच्छी बॉंडिंग है। ऐसा एक ही पल में नहीं बदला। बल्कि घर के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को समझा। जब सलमान ने अपनी मां सलमा को हेलेन से बहनों की तरह व्यवहार करते व रहते देखा तो वह पहले हैरान हुए लेकिन धीरे-धीरे उनके मन में भी हेलेन के लिए प्यार आने लगा। यह सीख उन्हें अपनी ही सगी मां से मिली।

एक इंटरव्यू के दौरान सलमान को हेलेन के बारें में पूछा गया था, तब उन्होंने कहा था कि मां हेलेन के लिए प्यार से ज्यादा उनके मन में इज्जत है।बता दें सलीम और सलमा खान के चार बच्चे हैं। सलमान, अरबाज़ सोलेह और उनकी बहन अलवीरा वहीं सलीम खान और हेलन ने एक लड़की को गोद लिया था। वो कोई और नहीं बल्कि अर्पिता खान हैं। तीनों भाई अपनी लाडली बहन पर जान छिड़कते हैं।सलमा और हेलेन बहनों की तरह अपनी जिंदगी गुजार रहे हैं। वहीं हेलेन सलमान व उनके भाई बहनों को भी बेहद प्यार करती हैं। आज के दौर में ऐसा प्यार कम ही देखने को मिलता है।
 

Content Writer

shipra rana