प्रियंका को निक ने कैसे किया था प्रपोज ? कैसे शुरू हुई दोनों की लवस्टोरी

punjabkesari.in Sunday, Dec 01, 2019 - 10:21 AM (IST)

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और विदेशी बाबू निक जोनस की लवस्टोरी भी उनकी तरह बॉलीवुड और हॉलीवुड का बेहतरीन तड़का है। इन दोनों की प्रेमकहानी किसी फिल्म से कम दिलचस्प नहीं है और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर उनका प्यार शुरू कैसे हुआ ?  'क्वांटिको' सीरियल से हॉलीवुड में मशहूर होने वाली प्रियंका ने बहुत से फैंस बनाए और उस लिस्ट में सबसे पहले नंबर पर कोई और नहीं बल्कि निक ही आते है। हर कोई उनके शादी और लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप के बारें में जानता है मगर निक ने प्रियंका को कैसे और कहां प्रोपोज़ किया ?इसकी खबर शायद कम लोगो को ही है। आइए आपको निक के प्रियंका को प्रोपोज़ करने से पहले की इंटरस्टिंग कहानी बताते है।


हॉलीवुड में वेब सीरीज का क्रेज चल रहा था और इस बीच 'क्वांटिको' सीरीज ने तो सबको अपना दीवाना बना दिया था। वहीं प्रियंका बॉलीवुड से अपने इस हॉलीवुड के सफर को तय करने में खुश थी। इस दौरान निक ने उन्हें पहली बार बड़े परदे पर देखा। निक अपने आपको रोक नहीं पाए और 'क्वांटिको' में प्रियंका के को-एक्टर 'ग्राहम रोजर्स' को एक खास मैसेज भेजा। निक ने लिखा कि 'प्रियंका बहुत खूबसूरत है'  फिर सितंबर 2016 में निक ने अपना पहला कदम प्रियंका के लिए उठाया। उन्होंने प्रियंका को ट्विटर पर एक मैसेज भेजा और लिखा कि 'हमारे कुछ कॉमन दोस्तों को लगता है कि हमें मिलना चाहिए' यह था निक का पहला मूव और प्रियंका ने इस मैसेज का जवाब एक दिन बाद दिया। पीसी लिखती है कि 'ये मैसेज उनकी टीम पढ़ सकती है। ऐसे में वे उनके फोन पर संपर्क करें।'

ऐसे मिला निक को प्रियंका का नंबर। फिर इन दोनों ने 2 महीने तक लगातार फ़्लर्ट भरे मेसेजेस एक-दूसरे को भेजा या यूं कहें कि दोनों ने एक-दूसरे को पूरा वक्त दिया। 2017 में प्रियंका और निक को डिजाइनर रॉल्फ लॉरेन ने मेट गाला में इनवाइट किया था।इस दौरान उन दोनों ने एक-दूसरे को पहली बार देखा। एक इंटरव्यू में प्रियंका के जेठ एक इंटरव्यू में बताया-जब पहली बार पब्लिक अपीयरेंस में निक ने प्रियंका को मेट गाला अवॉर्ड में देखा था तो वो एकदम क्लीन बोल्ड हो गया था।

पहली डेट के बाद निक और प्रियंका की दूसरी डेट पीसी के घर ही हुई थी। पीसी ने निक को अपने घर बुलाया और उस समय मां मधु टीवी पर सीरियल देख रही थी। दोनों ने बहुत बातें की और प्रियंका के मुताबिक उनके बीच कोई किस नहीं हुई। अब आता है तीसरा डेट..... 
यह तीसरी डेट काफी खास थी क्योंकि उन्होंने पीसी को प्रोपोज करने का फैसला ले लिया था। निक ने पीसी को ग्रीस में प्रपोज किया था।  निक ने एक हफ्ते पहले ही प्रियंका के लिए रिंग खरीदी ली थी। निक ने घुटने पर बैठकर प्रियंका से कहा-क्या मैं ये रिंग तुम्हारे हाथों में डाल सकता हूं? क्या तुमसे शादी कर मैं दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान बन सकता हूं? 45 सेकंड खामोशी के बाद प्रियंका ने हां कह ही दिया। 

एक खास बात जो हर पीसी के फैंस को पता होनी चाहिए और वो है कि प्रियंका निक को 'ओल्ड मैन जोनस' कहकर पुकारती है। ऐसा इसलिए क्योंकी एक बार वह निक के साथ लॉस एंजेलिस में डेट पर गई थी। तब निक ने प्रियंका से कहा था-मुझे बहुत पसंद है जिस तरह से तुम दुनिया को देखती हो। मुझे तुम्हारा नजरिया भी पसंद है। इसके बाद तो प्रियंका निक पर मानों और फिदा हो गई।  इसके बाद की कहानी तो पूरी दुनिया जानती ही है। 


 

Content Writer

shipra rana