बैडरूम के माहौल को हमेशा Fresh रखेंगे ये 7 पौधे

punjabkesari.in Friday, Aug 10, 2018 - 06:04 PM (IST)

दिनभर की भागदौड़ के बाद शाम को हर व्यक्ति अपने बैडरूम में जाकर सुकून की नींद लेना पसंद करती हैं। कई बार ऐसा होता है कि बैडरूम का वातावरण ऐसा होता है कि बैडरूम में अच्छी से नींद आती और सारी रात परेशान होकर गुजारनी पड़ती हैं। अगर बैडरूम में फ्रेशनेस बनी रहेगी तो रात को नींद भी अच्छी आती है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे पौधो के बारे में बताने जा रहे है, जिन्हें बैडरूम में लगाने से कमरे में ताजगी बनी रहती हैं। 

 

 

1. Peace Lily


बैडरूम के लिए यह पौधा काफी बैस्ट हैं। इसकी पत्तियां अधिक या कम लाइट की रोशनी में बढ़ती हैं। इसे प्लांट को बैडरूम में लगाने से हमेशा फ्रेशनेस फैली रहती हैं। 

 

2. Parlor Palm


यह पौधा ज्यादा मॉल या ऑफिस में लगा देखने को मिलता है क्योंकि इसे इनडोर प्लांट कहा जाता है लेकिन अगर आप इसे बैडरूम में लगाना चाहते है तो खिड़़कियों से दूर रखें। 


 
3. English Ivy


इंग्लिश आइवी प्लांट बड़ी आसानी से लगाया जा सकता है। बैडरूम में लगाने से कमरे की हवा शुद्ध बनी रहती है और रूम फ्रेश रहता हैं। वहीं अस्थमा मरीजों के लिए भी यह पौधा काफी फायदेमंद साबित होता हैं। 

 

4. Snake Plant


स्नेक प्लांट नाइट्रोजन ऑक्साइड और प्रदूषित हवा को अपने अंदर खींच लेता है इसलिए इसे बैडरूम में लगाना बेहतर होगा। दरअसल, यह पौधा रात को ऑक्सीजन देता है और रूम को फ्रेश बनाए रखता हैं। 

 

5. Jasmine Plant


चमेली की खुशबू जहां रूम का वातावरण फ्रैश रखेगी, वहीं अच्छी नींद लाने में भी मदद करेगी। यह पौधा घबराहट की समस्या को भी दूर करता है। इसलिए इसे बैडरूम में जरूर लगाएं। 

 

6. Gerber Daisy


इस प्लांट को लगाने से भी बैडरूम की हवा फ्रैश बनी रहती है। वहीं बैडरूम में लगा यह पौधा काफी खूबसूरत लगता हैं। इससे न केवल डैकोरेशन अच्छी लगेगी ब्लकि हर पल फ्रेशनेस का अहसास होता रहेगा। 

 

7. Spider Plant
स्पाइडर प्लांट लगाने से घर का वातावरण शुद्ध रहता हैं। आप इस पौधे को अपने बैडरूम में भी लगा सकते हैं। यह पौधा नमी में जल्दी से बढ़ता हैं।

Content Writer

Sunita Rajput