Golden Petal Awards: मलाइका से लेकर मौनी रॉय का दिखा हॉट लुक

punjabkesari.in Thursday, Apr 13, 2017 - 02:31 PM (IST)

पंजाब केसरी(फैशन): बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में आए दिन कोई न कोई अवार्ड फंक्शन होता रहता है। लोकमत अवॉर्ड्स के बाद अब बॉलीवुड और टीवी स्टार Golden Petal Awards में नजर आए। इस अवार्ड फंक्शन में कलर्स टीवी के सभी स्टार को सम्मानित किया गया। मलाइका अरोड़ा खान और जैकलीन भी इस अवार्ड शो का हिस्सा बने। 

शो में जैकलीन ने लाइट कलर का गाउन पहना था, जिसके साथ उन्होंने हाई हील्स वियर की थी। गाउन के साथ जैकलीन ने सिंपल हेयरबन बनाया हुआ था। वहीं मलाइका ने वाइन कलर का गाउन वियर किया था, जिसमें वह बेहद हॉट लग रही थी। मलाइका ने गाउन के साथ ब्लैक हील्स पहनी थी और सिंपल हेयरस्टाइल किया था। अपनी लुक को पूरा करते हुए उन्होंने हाथ में ब्लैक कलर का क्लच पकड़ा हुआ था। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ भी इस अवार्ड फंक्शन का हिस्सा बने।

टीवी की फेमस एक्ट्रेस मॉनी रॉय ब्लैक गाउन में दिखाई दीं। गाउन में मौनी का लुक बेहद हॉट और बोल्ड था। इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस सुधा चंद्रन,शरद मल्होत्रा और अदा खान जैसे स्टार शो का हिस्सा बने। 






Punjab Kesari