घर में जरूर लगानी चाहिए घोड़े की प्रतिमा, सफलता चूमेगी आपके कदम

punjabkesari.in Saturday, Jun 08, 2024 - 09:56 AM (IST)

नारी डेस्क: हर कोई चाहता है कि उसका जीवन सदा खुशहाल और वह हमेशा सक्सेस की सीढ़ी चढ़ता रहे। ऐसे में अगर वास्तु शास्त्र की मानें तो कुछ चीजें ऐसी हैं जिसे घर रखने से आपका ये सपना भी पूरा हो सकता है और उन्हीं में से एक है घोड़े की प्रतिमा लगाना। जी हां, हम आपको आज घोड़े की प्रतिमा से जुड़े कुछ खास टिप्स बताने जा रहे हैं जिससे आप भी अपनी लाइफ को बिना किसी कष्ट और सक्सेसफुल बना सकते हैं। तो चलिए अब हम जानते हैं उन्हीं के बारे में कुछ खास बातें -

घोड़े की तस्वीर या मूर्ती

घर में घोड़े की तस्वीर या मूर्ती रखने से अच्छा ख़ासा लाभ होता है।

PunjabKesari

उत्तर दिशा में ही लगाएं 

घर में उत्तर दिशा को करियर की दिशा माना जाता है, बेहतर रहेगा की आप उत्तर दिशा में घोड़े की प्रतिमा या फोटो लगा दें, जो आपको शत प्रतिशत सफलता दिलाने में मदद करेंगे।

फेंगशुई में महत्त्व 

एक फेंगशुई घोड़ा दृढ़ता, गति और शक्ति के प्रतीक है। यह व्यावसायिक विकास के लिए उत्कृष्ट है और एक अच्छी प्रतिष्ठा लाता है।

ऑफिस में घोड़े की तस्वीर 

वास्तु के अनुसार कहा जाता है की अगर ऑफिस में घोड़े की तस्वीर या मूर्ति सही दिशा के अनुसार लगायी जाये तो जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है|

PunjabKesari

दक्षिण दिशा में लगाने का महत्त्व 

घोड़े की तस्वीर या मूर्ति घर के दक्षिण दिशा में लगानी चाहीये क्योकि यह दिशा काफी लोकप्रियता का क्षेत्र मानी जाती है

विवाह या प्रेम जीवन

घोड़े की तस्वीर या प्रतीक को रखने से विवाह या प्रेम जीवन में सुदृढ़ता आती है।

सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं सफेद घोड़ा

घर या ऑफिस में दौड़ते घोड़े लगाना शुभ माना गया है, पर याद रखें कि घोड़ों का रंग सफेद ही होना चाहिए। बता दें कि, सफेद घोड़े सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक होते हैं। यह घर और ऑफिस की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा लाते हैं। इससे आपके कारोबार को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही लोगों की नजरों में आपका सम्मान बढ़ेगा। 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Manpreet Kaur

Related News

static