मेष से मीन तक का राशिफल, जानें आज आपके लिए कैसा रहेगा दिन
punjabkesari.in Saturday, Jan 24, 2026 - 06:56 PM (IST)
नारी डेस्क : 25 जनवरी 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए विशेष अवसर लेकर आएगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। करियर, व्यवसाय, स्वास्थ्य, परिवार और प्रेम के मामले में किसे लाभ होगा और किसे संभलकर चलना होगा, जानिए विस्तार से।
मेष राशि (Aries)
आज परिवार में खुशी और सामंजस्य का माहौल रहेगा। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बेहतर रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा है और आप तरोताजा महसूस करेंगे। केमिस्ट्री और आईटी क्षेत्र के छात्रों के लिए दिन लाभकारी रहेगा। व्यवसायियों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।

वृषभ राशि (Taurus)
आज व्यापार में नई योजनाओं के साथ काम करेंगे। व्यापारिक लाभ की संभावना है, विशेषकर रेस्टोरेंट और व्यवसाय में। उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे, और करियर में सफलता मिलने की संभावना है।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: क्रीम
उपाय: मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें।
यें भी पढ़ें : अफगानिस्तान की लड़कियों की मां बनने की उम्र कितनी है? फर्टिलिटी रेट जानकर रह जाएंगे हैरान
मिथुन राशि (Gemini)
आज मित्रों से महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचें। जरूरतमंद की मदद करने से संतोष मिलेगा। फैशन डिजाइनिंग के छात्रों को नया आइडिया मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: तुलसी को जल दें और 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि (Cancer)
आज आर्थिक मदद अपने करीबी लोगों से मिल सकती है। करियर में वरिष्ठ अधिकारी का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ टूर प्लान कर सकते हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। काम का बोझ स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है।
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं।

सिंह राशि (Leo)
घर में आपका व्यवहार खुशियों भरा माहौल बनाएगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सफल होंगे। सामाजिक रूप से लोगों की मदद करने के अवसर मिलेंगे।
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें।
यें भी पढ़ें : सिर्फ 1-2 दिन में ही Periods हो जाते खत्म तो Expert ने बताया इसे सबसे खराब
कन्या राशि (Virgo)
आज आत्मविश्वास अधिक रहेगा। नए अवसर मिलेंगे और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। व्यापार में लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कॉमर्स छात्रों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हल्का हरा
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
तुला राशि (Libra)
आज माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। परिवार में खुशहाली रहेगी। व्यापार में बड़ी डील मिलने से लाभ होगा। ऑफिस में बॉस की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
उपाय: मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)
दिन उत्तम रहेगा। कारोबारियों को लाभ की संभावना है। जीवनसाथी को गिफ्ट देकर प्रसन्नता देंगे। दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम बनेगा। सामान संभालकर रखें।
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: मैरून
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि (Sagittarius)
बच्चों से अच्छी खबर मिल सकती है। प्राइवेट नौकरी में आय बढ़ेगी। व्यापारिक यात्रा लाभकारी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।
यें भी पढ़ें : कैंसर की दुश्मन हैं सर्दियों की ये 5 सब्जियां, शरीर को अंदर से कर देती हैं साफ
मकर राशि (Capricorn)
जरूरी काम पूरे होंगे। दोस्तों के साथ आउटिंग में खुशी मिलेगी। आर्थिक समस्या दूर होगी। स्पोर्ट्स में रुचि रखने वालों को राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहेगा।
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: नीला
उपाय: शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

कुंभ राशि (Aquarius)
जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरा होगा। पैसे कमाने का नया जरिया मिलेगा। टीचर्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: बैंगनी
उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल का दान करें।
मीन राशि (Pisces)
मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आर्ट्स छात्रों को टीचर्स का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय के सुनहरे अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: हल्का पीला
उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।

