Underarms का कालेपन को दूर करेगा शहद, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

punjabkesari.in Sunday, Feb 06, 2022 - 12:22 PM (IST)

शहद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल व औषधीय गुणों से भरपूर होती है। यह सेहत और स्किन दोनों के लिए फायदेमंद माना गया है। इससे फेसपैक बनाकर लगाने से स्किन साफ, निखरी, मुलायम व जवां नजर आती हैं। बात अगर अंडरआर्म्स की करें तो ज्यादा लड़कियां इसके कालेपन व खुजली से परेशान रहती हैं। ऐसे में आप इससे अलग-अलग पैक बनारकर अंडरआर्म्स पर लगा सकती हैं। इससे डेड स्किन सेल्स साफ होगी। ऐसे में आपके अंडरआर्म्स साफ, निखरे व ग्लोइंग नजर आएंगे। चलिए जानते हैं इसे इस्तेमाल करने का तरीका...

हल्दी और शहद

आप अंडरआर्म्स का कालेपन दूर करने के लिए शहद और हल्दी से पैक बनाकर लगा सकती हैं। इससे आपके अंडरआर्म्स का कालापन दूर होने के साथ इचिंग की परेशानी से भी राहत मिलेगी। इसके लिए एक कटोरी में 1-1 हल्दी और कच्चा दूध मिलाएं। फिर इसमें 2 चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट बनाएं। तैयार पैक को स्क्रब करते हुए अंडरआर्म्स पर लगाएं। 3-5 मिट इसे स्क्रब करके 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में 2 बार इस नुस्खे को आजमाने से आपको फर्क नजर आएगा।

शहद और ओट्स

शहद और ओट्स से आप स्क्रब बनाकर भी लगा सकती हैं। इससे आपकी अंडरआर्म्स का कालापन दूर होने के साथ खुजली की समस्या दूर होगी। इससे डेड स्किन सेल्स साफ होकर अंडरआर्म्स मुलायम और साफ नजर आएगी। इसके लिए एक कटोरी में 2 चम्मच ओट्स पाउडर और जरूरत अनुसार शहद मिलाएं। इसके बाद इसे स्क्रब करते हुए अंडरआर्म्स पर लगाएं। 5 मिनट तक स्क्रब करते रहे। बाद में गीले कपड़े या गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें।

शहद और नींबू

इसके अलावा आप चाहे तो शहद और नींबू से पैक बनाकर भी लगा सकती हैं। इसके लिए एक कटोरी में 1-1 चम्मच शहद, आलू का रस और नींबू की कुछ बूंदें मिलाएं। तैयार पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं। 10 मिनट तक इसे सूखने दें। बाद में गीले कपड़े से साफ कर लें। हफ्ते में 2-3 बार इस पैक को लगाने से आपके अंडरआर्म्स का कालापन दूर होकर ये साफ, निखरे व मुलायम नजर आएंगे।

pc: freepik

Content Writer

neetu