हनी सिंह ने किया मूसेवाला का सिग्नेचर स्टेप, लोगों को फिर याद आ गया अपना चहेता सिंगर

punjabkesari.in Monday, Jun 06, 2022 - 05:47 PM (IST)

सभी के चहेते मूसेवाला के फैंस के उस समय आंसू छलक गए जब रैपर हनी सिंह ने भरी सभा में  सिंगर का सिग्नेचर स्टेप किया। हनी सिंह ने लाइव कॉन्सर्ट में मूसेवाला को याद कर श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख लोग भावुक हो रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyoera_)


दरअसल रैपर हनी सिंह ने हाल ही में  फाउंडेशन की तरफ से होस्ट किए गए एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करे पहुंचे थे। इस दौरान वह कहते हैं- ये आखिरी ट्रैक सिद्धू मूसेवाला के लिए है’। इसके बाद हनी सिंह ने मंच पर सिद्धू मूसेवाला का सिग्नेचर स्टेप – थापी किया, जहां उन्होंने अपनी जांघ पर वार किया और फिर अपनी उंगली आसमान की ओर उठाई।  मूसेवाला को कई बार स्टेज पर यह सिग्नेचर स्टाइल करते देखा गया था। 

वीडियो में सुन सकते हैं कि हनी सिंह का ये स्टेप देख वहां मौजूद लोग जबरदस्त हूटिंग करते हैं। हनी सिंह की इस खास ट्रिब्यू को लेकर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे है।  वहीं मूसेवाला की हत्या के बाद रैपर ने कहा था कि- "सिद्धू के साथ घटी घटना बहुत ही शॉकिंग थी। सच में बताऊं, 3-4 दिन तक दिमाग नहीं चला कि क्या हो गया सिद्धू के साथ। वह बहुत-बहुत प्यारा लड़का था। बहुत बड़ा लॉस हुआ है इंडस्ट्री को मूसेवाला से" । 


हनी सिंह से पहले  नाइजीरिया के एक रैपर और सिंगर बर्ना बॉय भी मूसेवाला का सिग्नेचर स्टाइल करते दिखाई दिए थे।  लाइव शो के दौरान उनके आंसू निकल आए थे और इस दौरान उन्होंने कहा- 'दिल दा नी माडा, सिद्धू मूसे वाला।' बता दें कि 29 मई को सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी
 

Content Writer

vasudha