क्रीम से नहीं, इन उपायों से पाएं दाग-धब्बों से छुटकारा!

punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2017 - 07:30 PM (IST)

पंजाब केसरी(ब्यूटी): लड़कियां अपने चेहरे की खूबसूरती का बहुत ध्यान रखती हैं लेकिन कई बार चेहरे पर दाग-धब्बे होने के कारण उन्हें शार्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। चोट या फिर जलने-कटने के कारण कई लोगों के चेहरे पर दाग-धब्बे पड़ जाते हैं जो मंहगी क्रीम का इस्तेमाल करने के बावजूद भी दूर नहीं होते। आप चाहें तो कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर इन दाग-धब्बों से छुटकारा पा सकते है। 

1. खीरा

खीरा स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे स्किन सॉफ्ट होती है। खीरे के बीज निकालकर ब्लैंडर में पीस लें। इसमें अंडे के सफेद भाग को मिलाकर दाग वाली जगह पर लगाएं। 20 मिनट बाद चेहरे को धो लें। 

2. शहद

दाग-धब्बों को हटाने के लिए शहद का इस्तेमाल करें। इसे दाग-धब्बों वाली जगह पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें। अच्छे नतीजे के लिए रोजाना रात को शहद लगाएं और सुबह धो लें। 

3. नींबू

नींबू डेड सैल्स स्किन को हटाता है और नए सैल्स बनाने में मददगार है। नींबू के रस में गुलाबजल मिलाकर दाग-धब्बे वाली जगह पर लगाएं। 10 मिनट बाद पानी से धो लें।

4. बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा में एंटी-इंफ्लेमेंटरी प्रोपर्टीज पाई जाती हैं जोकि त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होती है। बेकिंग सोडा में पानी मिलाकर दाग-धब्बे वाली जगह पर लगाएं। सूखने पर धो लें।

5. चंदन पाउडर

चंदन पाउडर में गुलाबजल मिलाकर दाग-धब्बे वाले एरिया में लगाएं और हाथ से रगडें। रोजाना एेसा करें। आप चाहें तो गुलाबजल की जगह दूध का इस्तेमाल भी कर सकते है। 

6. आंवला पेस्ट

आंवला में विटामिन सी होता है जो दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाने में मददगार है। आंवले के पेस्ट में पानी मिलाकर दाग-धब्बे वाली जगह पर लगाएं। 

Punjab Kesari