वापिस लौट आएंगे सिर के गायब बाल, अपनाएं यह सस्ता-सा नुस्खा!

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2017 - 03:04 PM (IST)

पंजाब केसरी(ब्यूटी): प्रदूषण या फिर हार्मोन में बदलाव आने के कारण समय से पहले ही लोगों के बाल झड़ने लगते हैं। झड़ते बालों से परेशान लोग कई हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं लेकिन कई बार यह हेयर प्रोडक्ट फायदे की जगह बालों को नुकसान पहुंचा देते हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो कुछ घरेलू उपाय को अपनाएं। इसके अलावा बालों की सही तरह से देखभाल करें। आज हम आपको एेसी 3 चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे लगाने से बाल झड़ना बिल्कुल बंद हो जाएंगे। तो आइए जाने यह आसान सा उपाय। 

सामग्री
- 1 प्याज का रस
- 5 लहसुन की कलियां
- 1 अंडे की जर्दी

विधि
सबसे पहले लहसुन को छिलकर काट लें। अब इसमें प्याज का रस मिक्स कर लें।बाद में इसमें अंडे की जर्दी डालकर अच्छे से मिक्स करें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को धो लें। एक बार जरूर इस नुस्खे को अपनाकर देखें। 

Punjab Kesari