आप भी रखती है मौनी जैसे Pouty lips की ख्वाहिश तो अपनाएं ये तरीका

punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2017 - 10:56 AM (IST)

पंजाब केसरी (ब्यूटी): चेहरे की खूबसूरती में होठों का अहम रोल होता है। अगर होंठ की गुलाबी और अट्रैक्टिव न हो तो पर्सनैलिटी कम लगने लगती है। बदलते फैशन में पाउटी लिप्स का काफी क्रेज है। लड़कियां अपने लिप्स को पाउटी बनाने के लिए सर्जरी, न जाने कितने ट्रीटमेंट का सहारा ले रही है। पाउटी लिप्स के दो फायदे है, एक तो यह सेक्सी लगते है, दूसरा इससे सैल्फी पाउट काफी अच्छा लगता है। शायद इसी चक्कर में लड़कियां अपने लिप्स को पाउट लुक देना चाहती है। आपने टीवी सीरियल नागिन यानी मौनी रॉय के लिप्स तो देखे ही होंगे। कुछ लड़कियां उसकी कि तरह अपने लिप्स को सेक्सी दिखाना चाहती है। अगर आप भी उन्हीं में से एक है तो आज हम आपको मौनी रॉय जैसे पाउटी लिप्स बनाने का घरेलू तरीका बताएंगे, जो आपके बहुत काम आएगा।  

 

जरूरी सामग्री 
 
- 1 चम्मच सफेद या ब्राउन शुगर
- 1 चम्मच आर्गेनिक शहद 
- 1 छोटा कंटेनर या जार
- 1 छोटा टुकड़ा अदरक 
 
स्क्रब बनाने का तरीका

1. बाउल में सफेद या ब्राउन शुगर या सफेद शुगर डाल दें। अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
 
2. अब उसी बाउल में अदरक के टुकड़े और 1 चम्‍मच शहद मिला लें। फिर सभी चीजों को अच्‍छी तरह से मिक्‍स कर लें। 

3. मिक्स करने के बाद इस पेस्ट को होंठों पर स्‍क्रब करें। आप होंठों पर स्‍क्रबिंग करने के लिए पुराने ब्रश का भी इस्तेमाल कर सकते है। 

4. होंठों को एक्‍सफोलिएट करने के लिए नर्म, छोटे और सर्कुलेशन मोशन का प्रयोग करें। अब अपने होंठों को नर्म टिश्यू पेपर से साफ करें। इस प्रक्रिया को हफ्ते में 1 बार करें। इससे आपके लिप्स बिना पैसे खर्च किए मौनी की तरह अट्रैक्टिव बन जाएगे। 

Punjab Kesari