नुस्खे ऐसे जो दांतों का जिद्दी पीलापन भी करेंगे मिनटों में दूर

punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2020 - 05:56 PM (IST)

पीले दांत चेहरे की सुंदरता को बिगाड़ने का काम करते है। ऐसा दांतों की अच्छे से देखभाल न करने से होता है। ऐसी में व्यक्ति को शर्मिंदगी फील होती है। कभी- कभी तो मुंह से बदबू आने की परेशानी का भी सामना करना पड़ता है। ऐसा दांतों की अच्छे से न करने से होता है। मगर बहुत से लोग ऐसे है जो दांतों की सफाई का पूरा ध्यान रखते है फिर भी उनके दांतों में पीलापन रहता है। अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहें है। साथ ही इससे निजात पाने के लिए डेंटिस्ट का महंगा ट्रीटमेंट करवाने की सोच रहें है तो इससे पहले आप कुछ घरेलू नुस्खों को ट्राई कर सकते है। इससे आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में आसानी से  दांतों का पीलापन दूर कर सकते है। मगर उससे पहले जानते है दांतों के पील होने के मुख्य कारण...

दांतों में पीलापन होने के मुख्य कारण

- खाने-पीने की ऐसी चीजों का सेवन करना जिससे दांतों पर लगा इनैमल खराब हो जाता और दांत पीले नजर आने लगते हैं।
- दांतों पर प्लाक की परत जम जाने पर भी दांत पीले हो जाते हैं। 
- भारी मात्रा में चाय या कॉफी का सेवन करने से भी दांत अपनी चमक खो देते है। 
- दांतों की सफाई ठीक ढंग से न करने पर भी दांतों से जुड़ी समस्याएं होती है। 

उपाय

 

​सरसों का तेल और नमक 

आयुर्वेद के अनुसार सरसों का तेल दांतों का पीलापन दूर कर उसे चमकदार बनाने में मदद करता है। इसके साथ ही मुंह में मौजूद बैक्टीरिया दूर होते है। साथ ही बदबू आनी भी बंद होती है। इसके यूज करने के लिए 
1/2 टेबलस्पून सरसों के तेल में चुटकी भर नमक मिक्स करें। फिर इससे दातों पर 3 से 5 मिनट तक मसाज करें। आप इसे इस्तेमाल करने के लिए उंगली या टूथब्रथ को यूज कर सकते हैं। 

​सरसों का तेल और हल्दी

आप सरसों के तेल में नमक की जगह हल्दी भी इस्तेमाल कर सकते है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होने से ऐसे में इसे सरसों के तेल में मिलाकर दांतों पर लगाना फायदेमंद होता है। यह दांतों का पीलापन तेजी से दूर कर मुंह में आने वाली बदबू और मसूड़ों में होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है। इस पेस्ट को तैयार करने के लिए 1/ 2 टेबलस्पून हल्दी पाउडर में 1 टेबलस्पून सरसों का तेल मिक्स करें। तैयार पेस्ट को दांतों पर उंगली या टूथब्रश की मदद से धीरे-धीरे दांतों पर रगड़ें। रोजाना इस मिश्रण को लगाने से कुछ ही दिनों में दातों का पीलापन दूर होगा। साथ ही दांत सफेद, चमकदार और मोतियों के जैसे दिखाई देंगे। 

​केले का छिलका

आमतौर पर हम सब केला खाने के बाद उसका छिलका फेंक देते है। मगर केला का छिलका दांतों का पीलापन दूर करने के लिए काफी फायदेमंद होता है। केले के छिलके का सफेद भाग  को रोजाना दांतों पर 1 या 2 मिनट तक रगड़ें और उसके बाद रोजाना की तरह ब्रश कर लें। केले में मौजूद पोटैशियम, मैग्नीज और मैग्नीशियम, विटामिन आदि तत्व होते है। दांत केले के यह सभी मिनरल्स सोख लेते हैं। इससे हफ्ते में 2 से 3 बार करने से दांत सफेद होने के साथ मजबूत होते हैं।

​बेकिंग सोडा और नींबू का रस

दांतों का पीलापन आसानी से दूर करने के लिए बेकिंग सोडा और नींबू का रस लगाना काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए 1 टेबलस्पून बेकिंग सोडा में नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाएं। जब तक स्मूद सा पेस्ट तैयार न हो जाएतब तक इसमें नींबू का रस मिलाते रहें। तैयार पेस्ट को टूथब्रश पर लगाकर दांतों पर मसाज करते हुए लगाएं। इसे 1 मिनट तक दांतों पर लगा रहने दें। बाद में मुंह धो लें। ध्यान दें, इस पेस्ट को 1 मिनट से ज्यादा न रखें नहीं तो दांतों के इनैमल को नुकसान पहुंच सकता है।

​स्ट्रॉबेरी

​स्ट्रॉबेरी एंटी- ऑक्सीडेंट गुणों से भरी होती है। इसलिए इसे दांतों पर लगाने से दांतों का पीलापन तेजी से दूर होता है। साथ ही इनमें मोतियों जैसी चमक आती है। साथ ही मुंह में मौजूद बैक्टीरिया खत्म होते है। इसके पेस्ट को बनाने के लिए स1 या 2 फ्रेश स्ट्रॉबेरी  कांटे की मदद से मैश करें। तैयार पेस्ट को दांतों पर रगड़े और 2 से 3 मिनट तक लगाकर रखें। बाद में मुंह धो लें। इसके अलावा आप इसे लगाने के बाद  ब्रश भी कर सकते हैं।  

Content Writer

neetu