ब्यूटी प्रोडक्टस नहीं, घरेलू नुस्खों से दूर करें जिद्दी स्ट्रेच मार्क्स

punjabkesari.in Thursday, Jul 02, 2020 - 01:24 PM (IST)

शरीर पर स्ट्रेच मार्क्स के निशान देखने में बहुत ही गंदे नजर आते हैं। महिलाओं के साथ पुरूषों को भी इस समस्या का सामना करना पड़ता हैं। इसके पीछे का मुख्य कारण वजन बढ़ना है। इसके अलावा महिलाओं को मोटापे के अलावा प्रेगनेंसी के बाद स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। शुरूआत में ये हल्के लाल या बैंगनी रंग के दिखाई देते है। मगर धीरे- धीरे ये गहरे रंग के हो जाते है। चाहें इसके होने से कोई साइड इफेक्ट नहीं पर दिखने में काफी बुरे लगते है। इससे छुटकारा पाने के लिए बाजार में बहुत से ब्यूटी प्रोडक्ट्स मिलते है। मगर आप इसके लिए घर पर आसानी से मिल जाने वाली नेचुरल चीजों से भी निजात पा सकते हैं। तो चलिए जानते है उन घरेलू उपायों के बारे में...

एलोवेरा जेल

स्ट्रेच मार्क्स पर ऐलोवेरा जेल लगाने से यह डेड स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी- ऑक्सीडेंट्स, एंटी- बैक्टीरियल, एंटी- वायरल गुण स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए थोड़ी सी एलोवेरा जेल को प्रभावित जगह पर 10-15 मिनट तक लगाएं। उसके बाद इसे पानी से साफ कर लें। 

चीनी, नींबू और शहद 

शरीर पर पड़े स्ट्रेच मार्क्स के निशान को हटाने में चीनी, नींबू और शहद काफी मददगार साबित होते है। इसे बनाने के लिए एक बाउल में 1 कप चीनी, 2 टेबलस्पून नींबू का रस, 1/2 टेबलस्पून शहद मिक्स करें। तैयार मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर लगाकर 10 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। उसके बाद इसे गुनगुने पानी से साफ कर लें। चीनी डेड स्किन सेल्स को रिमूव कर स्ट्रेच मार्क्स के निशानों को हल्का करने में मदद करती है। नींबू में कोलेजन अधिक होने से स्किन टोन हल्का होने में मदद मिलती है। शहद में मौजूद एंटी- ऑक्सीडेंट्स, एंटी- बैक्टीरियल गुण स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाकर त्वचा साफ व मुलायम बनाता है। इस पैक हफ्ते में 2 बार जरूर लगाएं। 

अंडा और विटामिन- ई कैप्सूल

अंडा और विटामिन-ई स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में काफी फायदेमंद होते हैं। इनसे तैयार पैक को लगाने से कुछ ही दिनों में स्ट्रेच मार्क्स के निशान साफ हो जाते हैं। इसका पैक बनाने के लिए एक बाउल में 2 अंडों का सफेद हिस्सा और 2 विटामिन- ई कैप्सूल मिक्स करें। तैयार मिश्रण को प्रभावित जगह पर लगाएं। जब यह सूख जाए तो ठंडे पानी से साफ कर लें।  

नारियल और बादाम तेल

इसके लिए एक कटोरी में कोकोनट और आलमंड ऑयल को बराबर मात्रा में मिलाएं। फिर इसे प्रभावित जगह पर मसाज करते हुए लगाएं। ये तेल स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के साथ स्किन में नमी बरकरार रखने में मदद करते हैं। साथ ही त्वचा को गहराई से पोषण देता है। 

खीरा और नींबू

एक कटोरी में खीरा और नींबू का रस बराबर मात्रा में निकाल कर डालें। तैयार मिश्रण को अच्छे से मिक्स कर प्रभावित जगह पर 10-15 मिनट तक लगाएं। उसके बाद इसे हल्के गुनगुने पानी से साफ कर लें। नींबू में मौजूद पोषक तत्व स्ट्रैच मार्क्स कको को साफ कर स्किन टोन को हल्का करने में मदद करता है। खीरा त्वचा में ठंडक पहुंचा ताजगी का अहसास करवाता है।

Content Writer

neetu