डेंगू के मच्छर भगाने के लिए घर पर ही बनाएं Mosquito Spray

punjabkesari.in Tuesday, Sep 21, 2021 - 11:19 AM (IST)

देशभर में डेंगू ने कहर मचा रखा है। दूसरी ओर बारिश भी अभी थम नहीं रही है। ऐसे में डेंगू के मच्छर तेजी से फैल रहे हैं। वैसे तो इन मच्छरों के कहर से बचने के लिए लोग मॉस्किटो किलर लिक्विड, कॉइल आदि का इस्तेमाल करते हैं। मगर आप चाहे तो घर पर पड़ी कुछ नेचुरल चीजों से मॉस्किटो रेपेलेंट बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ अलग-अलग मॉस्किटो रेपेलेंट बनाने के तरीके बताते हैं...

मच्छरों को दूर भगाएगा पुदीना

पुदीना एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुणों से भरपूर होता है। साथ ही इसकी तेज गंध से मच्छर दूर भागते हैं। ऐसे में आप इसे मच्छर भगाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।‌‌ इसके लिए पुदीने की कुछ पत्तियां पानी में उबालें। तैयार मिश्रण को छानकर स्प्रे बोतल में भरें। फिर उसे पूरे घर के कोनों पर स्प्रे कर दें। आप चाहें तो अपने पूरे शरीर पर मिंट ऑयल भी लगा सकती है। इसके अलावा घर पर लगे पेड़-पौधों पर भी मिंट ऑयल या स्प्रे से छिड़काव करें।

नारियल और नीम के तेल

आप घर पर ही नारियल और नीम तेल से मॉस्किटो रेपेलेंट बना सकती है। इसके लिए पिघले हुए नारियल तेल में नीम तेल की कुछ बूंदें मिलाएं। मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरें। फिर घर कहीं बाहर जाने पर इसे बॉडी पर स्प्रे करें।

कोकोनट और टी ट्री ऑयल से बनाएं मॉस्किटो स्प्रे

आप मच्छरों से बचने के लिए कोकोनट और टी ट्री ऑयल से रेपेलेंट बना सकती है। इसके लिए स्प्रे बोतल में 1-2 बड़े चम्मच पिघला हुआ नारियल तेल और टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिलाएं। घर से बाहर जाने से पहले बोतल को शेक करें। फिर तेल को हाथों-पैरों व चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से मच्छर आपसे दूर रहेंगे। साथ ही आपसे धीमी-धीमी खूशबू आएगी।

लौंग का तेल से बनाएं मॉस्किटो रेपेलेंट

लौंग तेल की तेज स्मेल से मच्छर दूर भागते हैं। ऐसे में आप इन डेंगू मच्छरों से बचने के लिए लौंग का तेल यूज कर सकती हैं। इसके लिए एक बाउल में लौंग तेल 10-12 बूंदें और 3-3 बड़े चम्मच वनीला एसेंस और नींबू का रस मिलाएं। इसमें 2 कप पानी मिलाएं। तैयार मिश्रण को दिनभर शरीर पर 2-3 बार लगाएं।

 

 

Content Writer

neetu