Skin Care: चेहरे पर आएगा इंस्टेट ग्लो, इस्तेमाल करें ये 5 होममेड मॉइश्चराइजर

punjabkesari.in Saturday, Sep 03, 2022 - 06:01 PM (IST)

महिलाएं त्वचा पर ग्लो लाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं। लेकिन यह ब्यूटी प्रोडक्ट्स आपकी त्वचा का निखार छीन सकते हैं। आप घरेलू मॉइश्चराइजर त्वचा पर इस्तेमाल कर सकते हैं। घर में कुछ चीजों को मिलाकर मॉइश्चराइजर तैयार कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगे। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

शहद 

रुखी और बेजान त्वचा से राहत पाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। शहद आपकी त्वचा की नमी बनाए रखने और त्वचा को साफ करने में मदद करेगा। प्रभावित हिस्से पर आप 15-20 मिनट के लिए शहद लगाएं। तय समय के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। 

एलोवेरा जेल 

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी आप प्राकृतिक मॉइश्चराइजर के तौर पर कर सकते हैं। एलोवेरा जैल को आप अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद कम से कम 10-15 मिनट के लिए इसे त्वचा पर लगाएं। तय समय के बाद चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। एलोवेरा जेल का इस्तेमाल आप 2-3 दिन में एक बार कर सकते हैं। 

गुलाब जल 

गुलाब जल भी प्राकृतिक मॉइश्चराइजर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें ग्लिसरीन मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके बेजान त्वचा पर लगाएं। 15-20 मिनट के बाद चेहरा सादे पानी से धो लें। त्वचा की नमी दूर करने के लिए यह बहुत ही बेहतरीन उपाय है। 

दूध और दही 

आप दूध और दही दोनों चीजें एक प्राकृतिगक मॉइश्चराइजर के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। दही में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड त्वचा को कोमल बनाता है। वहीं दूध में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपकी चेहरे का निखार लाने में सहायता करते हैं। 

एवोकाडो

आप एवोकाडो का इस्तेमाल भी प्राकृतिक मॉइश्चराइजर के तौर पर कर सकते हैं। एवोकाडो का इस्तेमाल करने के लिए आप इसे अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद 15 मिनट के लिए इसे त्वचा पर लगाएं। तय समय के बाद चेहरा गुनगुने पानी से धो लें। यह भी आपकी त्वचा पर ग्लो लाने में सहायता करेगा। 


 

Content Writer

palak