घनी-लंबी पलकों के लिए लगाएं होममेड आईलैश जेल, नहीं पड़ेगी मस्कारा की जरूरत

punjabkesari.in Thursday, Oct 14, 2021 - 09:56 AM (IST)

लड़कियां मेकअप दौरान आंखों पर खास ध्यान देती है। इसके लिए वे काजल, मस्कारा, आईशैडो आदि लगाती है। इसके अलावा कई लड़कियां पलकों को लंबा व घना दिखाने के लिए नकली आईलैशेज भी लगाना पसंद करती है। इससे चेहरे की खूबसूरती बढ़ने में मदद मिलती है। मगर हर बार नकली आईलैशेज नहीं लगाई जाती है। ऐसे में आप घर पर नेचुरल चीजों से आईलैश जेल बनाकर इस्तेमाल कर सकती है। इससे आपको पलकों को नेचुरली तरीके से बढ़ने में मदद मिलेगी। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

1. बादाम तेल का जेल

 

सामग्री

बादाम तेल- 1/2 चम्मच
कैस्टर ऑयल- 2-3 बूंदें
विटामिन ई कैप्सूल- 1
एलोवेरा जेल- 1 बड़ा चम्मच

PunjabKesari

आइलैशेज जेल बनाने व लगाने का तरीका

. एक कटोरी में सभी चीजें डालकर मिलाएं।
. इसे स्मूद सा पेस्ट बनने तक ब्लेंड करें।
. इससे आपको जेल जैसी स्मूद कंसिस्टेंसी मिल जाएगी।
. अब इसे किसी एयर टाइट कंटेनर में भरें।
. आप इसे साफ मस्कारा ट्यूब में भी डाल सकती है।
. आपकी होममेड बादाम आइलैशेज जेल बनकर तैयार है।
. इसे सोने से पहले पलकों पर लगाएं।
. इसे 1 घंटा या रातभर लगा रहने दें।
. बाद में टिशू पेपर से साफ कर लें।
. इसे लगातार 15 दिनों तक लगाएं। आपको फर्क महसूस होगा।

2. विटामिन ई का जेल

 

सामग्री

नारियल तेल- 1/2 छोटा चम्मच
कैस्टर ऑयल- 1/2 छोटा चम्मच
जैतून तेल- 1/2 छोटा चम्मच
विटामिन ई कैप्सूल- 1

PunjabKesari

आइलैशेज जेल बनाने व लगाने का तरीका

. एक कटोरी में सभी चीजें डालकर मिलाएं।
. इसे स्मूद जेल कंसिस्टेंसी आने तक ब्लेंड करें।
. तैयार मिश्रण को किसी एयर टाइट कंटेनर या साफ मस्कारा ट्यूब में भर लें।
. अब मस्कारा वैंड को ट्यूब में डुबोएं और पलकों पर लगाएं।
. इसे 1 घंटा या रातभर लगा रहने दें।
. बाद में टिशू पेपर से साफ करके पानी से धो लें।
. रोजाना इसे लगाएं। आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आएगा।

 

3. अलसी का जेल

 

सामग्री

अलसी- 1/4 कप
विटामिन ई कैप्सूल- 1
पानी- 3 कप

PunjabKesari

आइलैशेज जेल बनाने व लगाने का तरीका

. सबसे पहले एक पैन में अलसी और पानी डालकर उबालें।
. इसे धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक उबालें।
. थोड़ी ही देर में पानी अंडे की सफेदी की तरह जेल जैसी कंसिस्टेंसी में बदल जाएगा।
. पानी को रूम टेंपरेचर पर रखकर ठंडा करें।
. अब एक कटोरी में इस जेल का 1 बड़ा चम्मच और विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं।
. तैयार मिश्रण को मस्कारा ट्यूब में भरें।
. सोने से पहले इसे लगाएं।
. इसे करीब 1 घंटा या रातभर लगा रहने दें।
. अगली सुबह इसे साफ करके पानी से धो लें।

आप अलसी के बाकी बचे पानी से सिर धो सकती है। इससे आपके बाल जड़ों से पोषित होंगे। ऐसे में बाल सुंदर, घने, मुलायम और शाइनी नजर आएंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static