अब बारी है गेंदे के फूलों से त्‍वचा को निखार देने की, मिलेगी Gorgeous Skin

punjabkesari.in Monday, Mar 15, 2021 - 12:38 PM (IST)

गेंदे के फूलों को आमतौर पर पूजा-पाठ में इस्तेमाल किया जाता है। मगर इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। ऐसे में स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इससे तैयार फेसपैक लगाने से डेड स्किन सेल्स रिपेयर होकर चेहरे व इंस्टेंट ग्लो आने में मदद मिलती है। डल व ड्राई स्किन को गहराई से पोषण मिलने से लंबे समय तक नमी बरकरार रहती है। साथ ही स्किन संबंधी समस्याएं दूर होती है। तो चलिए आज हम आपको गेंदे के फूलों से 2 अलग-अलग फेस पैक बनाने, लगाने व इसके फायदे बताते हैं। 

1. टैनिंग दूर करने के लिए फेसपैक

 

सामग्री-

गेंदे की पंखुड़ियों का पेस्ट-1 बड़ा चम्मच
हल्दी पाउडर- चुटकीभर
ताजी मलाई- 1/2 छोटा चम्मच
शहद-1/2 छोटा चम्मच

विधि-

1. एक कटोरी में सभी सामग्री डालकर स्मूद पेस्ट बनाएं। 
2. इसे चेहरे व गर्दन पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए लगाएं। 
3. 15 मिनट या सूखने तक इसे लगा रहने दें। 
4. बाद में ताजे पानी से इसे साफ कर लें। 

फायदा

इससे स्किन को गहराई से पोषण मिलेगा। सूरज की तेज किरणों के कारण खराब हुई स्किन अंदर से रिपेयर होगी। ऐसे में टैनिंग की समस्या दूर होकर चेहरा साफ, ग्लोइंग, मुलायम व खिला-खिला नजर आएगा। 

2. इंस्टेंट ग्लो के लिए फेस पैक

सामग्री-

गेंदे का फूल- 1
दूध- 1/2 कप
बेसन- 1 बड़ा चम्मच 
गुलाब जल- जरूरत अनुसार

विधि-

1. सबसे पहले एक कटोरी में सभी चीजें मिलाकर पेस्ट बनाएं। 
2. तैयार फेस पैक को चेहरे व गर्दन पर स्क्रबिंग करते हुए लगाएं। 
3. फिर इसे सूखने के लिए छोड़ दें। 
4. बाद में इसे ताजे या ठंडे पानी से धो लें। 

फायदा

इससे डेड स्किन सेल्स साफ होकर नई त्वचा बनने में मदद मिलेगी। स्किन को पोषण मिलने से लंबे समय तक नमी बरकरार रहेगी।  चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो आने के साथ दाग-धब्बे, झाइयों, काले घेरे आदि की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। ऐसे में चेहरा साफ, निखरा, मुलायम, फ्रेश व खिला-खिला नजर आएगा। 

Content Writer

neetu