घर पर बनाएं ये लिप्स मास्क, होंठ बनेंगे मुलायम और गुलाबी

punjabkesari.in Thursday, Apr 08, 2021 - 05:52 PM (IST)

चेहरे की तरह होंठों को नमी ना मिलने से ये ड्राई होने लगते हैं। कई बार तो ये रुखे होने से फटने लगने है। वैसे तो लड़कियां होंठों को हाइड्रेडेट रखने के लिए महंगे से महंगा लिप बाम इस्तेमाल करती है। मगर कई बार इससे ज्यादा कुछ फर्क नजर नहीं आता है। ऐसे में आप घर पर ही नेचुरल चीजों से लिप मास्क बना कर यूज कर सकती है। तो आइए जानते हैं इन लिप मास्क को बनाने व लगाने का तरीका...

नींबू और शहद 

आप नींबू व शहद से भी लिस्प मास्क बना सकती है। इसके लिए एक कटोरी में 1-1 छोटा चम्मच नींबू का रस व शहद मिलाएं। इससे होंठों की 5 मिनट तक मसाज करें। इसे 10 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें। इससे काले पड़े होंठ गुलाबी होने में मदद मिलेगी। 

शहद और एवोकाडो 

इसके लिए एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच पके एवोकाओ और 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इसे रोजाना होंठों पर लगाकर मसाज करें। 10 मिनट के बाद इसे पानी से साफ कर लें। इससे होंठों में लंबे समय तक नमी बरकरार रहेगी। साथ ही इसके फटने की समस्या दूर होकर होंठ गुलाबी व मुलायम नजर आएंगे। 

अनार और मलाई 

एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच अनार का जूस, 1 छोटा चम्मच ठंडी मलाई और विटामिन ई का एक कैप्सूल मिलाएं। इसे होंठों पर हल्के हाथों से 5-7 मिनट तक मसाज करते हुए लगाएं। बाद में गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें। हफ्ते में 2 बार इसे लगाने से आपको फर्क नजर आएगा। 

ब्राउन शुगर और एलोवेरा जेल 

इसके लिए एक कटोरी में 1 बड़ा चम्मच ब्राउन शुगर और जरूरत अनुसार एलोवेरा जेल मिलाएं। तैयार मिश्रण से 5 मिनट तक होंठों की मसाज करें। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और हीलिंग प्रॉपर्टीज होंठों को पोषित करेंगे। होंठों में लंबे समय तक नमी बरकरार रहने के साथ ये सुंदर, गुलाबी व मुलायम नजर आएंगे। 

Content Writer

neetu