बालों को हेल्दी बनाए रखेंगे ये 3 होममेड हेयर मास्क, आज ही करें ट्राई

punjabkesari.in Monday, Sep 21, 2020 - 12:33 PM (IST)

बदलते मौसम, धूल- मिट्टी के कारण बालों से जुड़ी परेशानियों का सानना करना पड़ता है। ऐसे में बाल कमजोर होने के साथ टूटने- गिरने लगते हैं। साथ ही अपनी नेचुरली शाइन खोने लगते हैं। इससे बचने के लिए कैमिकल्स से भरपूर ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करने की जगह घर पर नेचुरल चीजों से तैयार हेयर मास्क को लगाकर इन सब समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको ऐसे में 3 होममेड हेयर मास्क को बनाना सिखाते हैं। इसे लगाकर आप अपने बालों से जुड़ी सभी समस्याओं से जल्दी ही छुटकारा पा जाएंगे... 

1. मुल्तानी मिट्टी हेयर मास्क

 

सामग्री

मुल्तानी मिट्टी- 100 ग्राम (पाउडर)
बादाम का तेल- 4-5 बूंदें
गुनगुना पानी- आवश्यकतानुसार

nari,PunjabKesari

विधि

- एक बाउल में मुल्तानी मिट्टी और तेल को मिक्स करें।
- अब इसमें आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
- तैयार हेयर मास्क को पूरे बालों पर 15-20 मिनट के लिए लगाए‌।
- तय समय के बाद बालों को माइल्ड शैंपू व कंडीशनर से धो लें।

 

फायदा

इसे लगाने से बालों को जड़ों से पोषण मिलने के साथ लंबे, घने व मुलायम होने में मदद मिलेगी।

2. अलसी के बीजों का हेयर मास्क

 

सामग्री

अलसी के बीज- 1/4 कप
नींबू का रस- 1/2 टीस्पून
एसेंशियल ऑयल- 4-5 बूंदें

nari,PunjabKesari

विधि

- सबसे पहले अलसी के बीजों को रातभर पानी में भिगोएं।
- सुबह अलसी के बीजों से पानी निकाल कर इसे पैन में 2 कप पानी डालकर उबालें।
- पानी के गाढ़ा होने पर इसमें नींबू का रस मिलाकर मिक्सी में पीस लें।
- तैयार पेस्ट को ठंडा कर इसमें एसेंशियल ऑयल मिलाकर रात को सोने से पहले बालों पर लगाए।
- इसे पूरी रात लगा रहने दें।
- सुबह बालों को माइल्ड शैंपू व कंडीशनर से धो लें।

फायदा

इससे हेयर फॉल की परेशानी दूर हो बालों को मजबूती मिलेगी। साथ ही डैंड्रफ की समस्या दूर हो बाल मजबूत व शाइनी बनेंगे।

3. एवोकाडो हेयर मास्क

 

सामग्री

एवोकाडो- 1
दूध- आधा कप 
जैतून का तेल- 1 चम्मच
बादाम के तेल- 1 चम्मच

nari,PunjabKesari

विधि

- सबसे पहले एवोकाडो को काटकर मिक्सी में पीस लें।
- अब एक बाउल में सभी चीजों को मिलाए।
- तैयार हेयर मास्क को बालों पर लगाकर सिर पर शावर कैप पहन लें।
- इसे करीब 20 मिनट तक लगा रहने दें।
- बाद में बालों को शैंपू व कंडीशनर करें। साथ ही बालों को धोने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

फायदे

इस हेयर मास्क को लगाने से बालों को मजबूती मिलने के साथ इससे दोमुंहे, हेयर फॉल की परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

नोट: आप इन चीजों को अपने बालों की लेंथ के हिसाब से कम या ज्यादा भी कर सकती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static