बालों की खोई हुई चमक वापिस दिलाएंगा Protein हेयर मास्‍क

punjabkesari.in Thursday, Dec 10, 2020 - 10:24 AM (IST)

सर्दी के मौसम में त्वचा के साथ बालों में भी रूखापन बढ़ जाता है। इसके अलावा धूल-मिट्टी स्कैल्प पर जमने से डैंड्रफ व हेयर फॉल की परेशानी होने लगती है। इसके कारण बालों की चमक भी खोने लगती है। ऐसे में इससे बचने व सही करने के लिए प्रोटीन रिच हेयर पैक की जरूरत पड़ती है। इससे बालों को गहराई से पोषण मिलने के साथ जड़ों से मजबूत होते हैं। साथ ही बाउंसी होकर बाल सुंदर, घने, मुलायम व शाइनी नजर आते हैं। वैसे तो पार्लर से अलग-अलग तरह के प्रोटीन रिच ट्रीटमेंट मिलते हैं। मगर आप चाहे तो इसे आसानी से घर पर बना सकती है। तो चलिए जानते हैं इस हेयर पैक को बनाने का तरीका...

सामग्री: 

अलसी के बीजों का पाउडर- 2 चम्‍मच
नारियल तेल- 4 छोटे चम्मच
फुल क्रीम मिल्‍क- 1 कप
अंडे का पीला भाग- 1
मेयोनीज- 2-3 छोटे चम्मच
पानी- 1 कप

विधि:

1. सबसे पहले फ्लेक्सीड जेल बनाने के लिए एक पैन में अलसी का बीजों का पाउडर डालें।
2. अब इसमें पानी, क्रीम, डालकर गैस की मीडियम आंच पर 10 मिनट तक पकाएं।
3. मिश्रण के गाढ़ा होने पर इसे छान लें।
4. तैयार जेल में बाकी की सामग्री डालकर मिलाएं।
5. लीजिए आपका प्रोटीन रिच हेयर मास्‍क बनकर तैयार है।

हेयर मास्‍क लगाने का तरीका 

1. सबसे पहले बालों को कंघी करके उसे सुझाएं।
2. अब बालों को सेक्शन में बांट कर तैयार मिश्रण लगाएं।
3. हेयर मास्क लगाने के बाद मोटे दांत वाली कंघी से बालों को झाड़ दें।
4. इससे हेयर मास्क आसानी से जड़ों तक पहुंच जाएगी।
5. अब 5 मिनट तक बालों को स्टीम देने के लिए जूड़ा करें।
6. इसे करीब 2 घंटे लगाने के बाद माइल्ड शैंपू व कंडीशनर लगाएं।

इससे बालों को गहराई से पोषण मिलेगा। ऐसे में बाल मजबूत होकर लंबे, घने, काले, मुलायम व शाइनी होंगे। 


आपको हमारा आर्टिकल अच्छा लगा तो इसे लाइक, शेयर व कमेंट करना ना भूलें।

Content Writer

neetu