यह फेसपेक लगा लिया तो नहीं पड़ेगी फेशियल की जरूरत

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2020 - 10:36 AM (IST)

चेहरे को निखारने और हेल्दी स्किन के लिए स्क्रबिंग और फेस पैक दोनों जरुरी है। आज हम आपको बताएंगे एक ऐसा फेस मास्क जो आपके लिए स्क्रबिंग और फेस मास्क दोनों का काम करेगा। आइए जानते हैं इस मास्क के बारे में..

मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए होगा...

-दही - 1 चम्मच
-संतरे के सूखे छिलके - 1 चम्मच
-शहद - 2 टीस्पून
-नींबू का रस - 1 चम्मच
-चीनी - 1 चम्मच

इन सभी चीजों का मिलाकर आपको एक घोल तैयार करना है। इसके लिए एक कांच की कटोरी लें, उसमें 1 चम्मच दही, संतरे का पाऊडर, शहद और नींबू का रस मिला लेना है। याद रखें इसमें चीनी आपको अलग से मिलानी है।

फेस पैक से पहले स्क्रबिंग

पैक लगाने से पहले चेहरे को स्क्रब करें। उसके लिए तैयार घोल में चीनी मिलाकर, हल्के हाथ से 5-10 मिनट तक स्क्रबिंग करें। चेहरा अच्छे से साफ करने के बाद सादे पानी से इसे साफ कर लें। उसके बाद लगाएं फेस मास्क। फेस मास्क के लिए आपको पहले से तैयार घोल चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा लेना है। पैक को उतारते वक्त नींबू के छिलके से 1-2 मिनट तक बहुत ही हल्के हाथ से रगड़ना है। छिलके से मसाज के बाद, सादे पानी से चेहरा धो लें, और अपनी कोई भी मनपसंद फेस क्रीम में थोड़ी से ऐलोवेरा जेल मिलाकर चेहरे पर लगा लें।

स्पेशल टिप:

कुछ महिलाएं घेरलू फेस मास्क बनाकर फ्रिज में रख लेती हैं, मगर ऐसा करना ठीक नहीं है। खासतौर पर जिस पैक में दही, नींबू और हल्दी इकट्ठे डले हों। इस मास्क को ताजा बनाकर चेहरे पर लगाएं, इससे रिजल्ट दोगुने मिलेंगे साथ ही स्किन पर कोई रिएक्शन नहीं होगा।

पैक लगाने के फायदे

इस पैक को लगाने से आपके चेहरे के सभी ब्लैक और व्हाइट हैड्स दूर होंगे। जिससे आपकी स्किन एक दम बेदाग और निखरी दिखाई देगी।

चेहरे पर निखार

अगर आप इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करते हैं, तो आपके चेहरे पर एक दम ग्लो और शाइन दिखाई देगी। 
 

Content Writer

Harpreet