गर्मियों में घर पर करें दही Facial, बिना पार्लर जाए चमक जाएगा चेहरा
punjabkesari.in Friday, May 29, 2026 - 06:17 PM (IST)
नारी डेस्क : दही का उपयोग फेस पैक या हेयर मास्क बनाने में तो आपने जरूर किया होगा, लेकिन क्या आप जानती हैं कि दही से घर पर आसान और पूरी तरह केमिकल-फ्री फेशियल भी किया जा सकता है? गर्मियों में यह घरेलू फेशियल आपकी त्वचा को ठंडक देने, हाइड्रेट रखने और नेचुरल ग्लो बढ़ाने में मदद करता है। खास बात यह है कि इसे महीने में दो बार यानी हर 15 दिन में किया जा सकता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की गहराई से सफाई करता है और स्किन को सॉफ्ट बनाता है। यह त्वचा में कसावट लाने, झुर्रियों को कम करने और सनटैन से बचाने में भी मददगार माना जाता है। ऐसे में अगर आप पार्लर जैसा निखार घर पर पाना चाहती हैं, तो दही फेशियल आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
दही फेशियल के लिए चाहिए ये चीजें
5 चम्मच दही
2 चम्मच बादाम या जैतून का तेल
1 गिलास गर्म पानी
1 सूती रुमाल

सबसे पहले दही में बादाम या जैतून का तेल मिलाकर अच्छी तरह फेंट लें ताकि यह क्रीम जैसा बन जाए। अब इस मिश्रण से चेहरे, गर्दन और कंधों पर 10 से 15 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद गर्म पानी में सूती रुमाल भिगोकर चेहरे को साफ करें। इससे त्वचा तुरंत फ्रेश और मुलायम महसूस होगी।
फेशियल शुरू करने से पहले क्लींजिंग करें
फेशियल का पहला स्टेप चेहरे की सफाई होता है। इसके लिए आप क्लींजिंग मिल्क या गुलाबजल का उपयोग कर सकती हैं। कॉटन की मदद से चेहरे, गर्दन और कंधों को अच्छी तरह साफ करें ताकि धूल-मिट्टी और अतिरिक्त तेल हट जाए।
यें भी पढ़ें : आंतों के कैंसर से बचना है तो आज से अपनाएं ये 5 आदतें, डॉक्टर ने बताए आसान तरीके
अब करें नेचुरल स्क्रबिंग
अगर फेशियल नेचुरल है तो स्क्रब भी घरेलू होना चाहिए। इसके लिए आपको चाहिए
2 चम्मच दही
1 चम्मच चावल का आटा
2 चुटकी पीली सरसों

इन सभी चीजों को मिलाकर स्क्रब तैयार करें। अगर मिश्रण ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा गुलाबजल मिला लें। अब इसे चेहरे पर 4 से 5 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें। इससे डेड स्किन सेल्स हट जाएंगी और पोर्स अच्छी तरह साफ हो जाएंगे।
दही का हर्बल फेस पैक
स्क्रबिंग और मसाज के बाद फेस पैक लगाना जरूरी होता है। इसके लिए आपको चाहिए
1 चम्मच चंदन पाउडर या बेसन
1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
2 चम्मच दही
सभी चीजों को मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें और चेहरे पर 10 मिनट तक लगाकर रखें। इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। आखिर में गुलाबजल और अपनी पसंद का मॉइश्चराइजर लगाएं।
यें भी पढ़ें : खूबसूरती के चक्कर में न करें ये गलती, नेल पेंट से भी हो सकता है स्किन कैंसर!
दही फेशियल से त्वचा को मिलने वाले फायदे
त्वचा में नेचुरल ग्लो बढ़ता है
स्किन लंबे समय तक हाइड्रेट रहती है
सनटैन और सनबर्न से बचाव होता है
झाइयां, पिंपल और ऐक्ने की समस्या कम हो सकती है
झुर्रियों और एजिंग के संकेत देर से नजर आते हैं
हर स्किन टाइप के लोग इसका उपयोग कर सकते हैं।

ध्यान रखने वाली बातें
बहुत ज्यादा संवेदनशील त्वचा होने पर पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
स्क्रबिंग हमेशा हल्के हाथों से करें।
फेशियल के बाद धूप में निकलते समय सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

