इस सर्दियां नहीं फटेगी एड़ियां, बस सोने से पहले लगा लें ये Homemade Cream

punjabkesari.in Tuesday, Nov 30, 2021 - 05:24 PM (IST)

मौसम में बदलाव आने से स्किन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। वहीं सर्दियों में चेहरे के साथ एड़ियों से जुड़ी परेशानियां भी सताती है। इसके कारण बहुत सी महिलाओं को फटी एड़ियों की समस्या होती है। इसके कारण पैरों में दर्द व जलन भी होने लगता है। कई बार तो पैरों में खून भी आने लगता है। ऐसे में फुटवेयर पहनने व चलने-फिरने में भी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा एड़ियों में इंफेक्शन होने का खतरा रहता है।

वैसे तो इससे बचने के लिए बाजार में कई तरह की क्रेक हील क्रीम मिलती हैं। मगर आफ घर पर ही कुछ देसी चीजों से इसे आसानी से बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपको जल्दी ही आराम मिल सकता हैं। चलिए जानते हैं होममेड क्रेक क्रीम बनाने व लगाने का तरीका...

चलिए जानते हैं क्रीम बनाने के लिए सामग्री  

देसी मोम- 50 ग्राम
सरसों या तिल का तेल- 100 ग्राम
देसी कपूर- 10 ग्राम

चलिए जानते हैं क्रेक हील क्रीम बनाने का तरीका

. इसके लिए सबसे पहले पैन में तेल गर्म करके इसमें मोम पिघलाएं।
. मोम के पूरी तरह पिघलने पर इसमें कपूर मिला लें।
. फिर इसे आंच से उतारकर ठंडा कर लें।
. लीजिए आपकी क्रेक हील क्रीम बनकर तैयार है।
. इसे एयर टाइट कंटेनर में भरकर फ्रिज में रख लें।
. आप इस क्रीम को 7-10 दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

ऐसे करें इस्तेमाल

. सोने से पहले पैरों को धोकर कपड़े से पोंछकर सुखा लें।
. अब होममेड क्रेक हील क्रीम को मसाज करते हुए एड़ियों पर लगाएं।
. 2-3 मिनट तक एड़ियों की मसाज करें फिर मोजे पहनकर सो जाएं।
. सुबह पानी से पैरों को धो लें।
. लगातार कुछ दिन इस नुस्खे को अपनाने से आपकी एड़ियां अंदर से रिपेयर होगी। ऐसे में इसका फटना बंद होगा और आपकी एड़ियां सुंदर व मुलायम नजर आने लगेगी।

 

Content Writer

neetu