कर्ली बालों के लिए बेस्ट है होममेड कंडिशनर

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 04:24 PM (IST)

बालों को शैंपू करने के बाद कंडिशनर यूज करना काफी जरूरी होता है। यह बालों को गहराई से पोषण पहुंचाता है। खासतौर पर कर्ली बालों वाली लड़कियों को अपने बाल सुलझाने में ज्यादा परशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए उन्हें कंडिशनर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिेए। यह आपके कर्ली रूखे और बेजान बालों को नई जान देने के साथ बालों से जुड़ी डैंड्रफ, दो मुंहे बाल, हेयर फॉल, खुजली आदि की समस्याओं से राहत मिलती है। ऐसे में नेचुरल चीजों से तैयार कंडिशनर को यूज करना सबसे बेस्ट माना जाता है। इसलिए आज हम आपको नेचुरल चीजों से आसानी से बनने वाले कंडिशनर को बनाने का तरीका बताते है। इसे इस्तेमाल कर आपके घुंघराले वाले और भी सुंदर, घने, मुलायम और शाइनी नजर आएंगे। 

कंडिशनर से बालों को मिलती है मजबूती

आप घर पर कोकोनट मिल्क, केलै और शहद के साथ आसानी से कंडिशनर तैयार कर सकते है। यह बालों को गहराई से पोषण पहुंचाता है। नारियल में विटामिन ई, एंटी-ऑक्सीडेंट होने से बाल जड़ों से मजबीत होते हैँ। साथ ही बालों नेचुरली शाइऩ करते है।  शहद और केला मे मौजूद पोषक तत्व बालों को सुंदर, घन और लंबा बनाने में मदद करते है। इसके अलावा कर्ली हेयर वालों के रूखे और बेजान बालों को नई जान मिलती है। साथ ही बालों से जुड़ी बहुत सी समस्याओं से राहत मिलती है। 

नारियल का दूध

नारियल का दूध काफी गुणकारी होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण बालों को हैल्दी रखने के साथ उसे घना, लंबा और नमी पहुंचाने में मदद करते हैं। 

केला

केला में विटामिन, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते है। यह खाने के साथ बालों पर लगाने तक फायदेमंद होता है। इससे शरीर के साथ बाल भी हैल्दी रहते है। इससे तैयार पैक बालों पर लगाने से बाल जड़ों सेे स्ट्रांग होते है। साथ ही बालों से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। बालों का झड़ना बंद हो तेजी से लंबे, घंने और मजबूत होते है। 

शहद

शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते है। यह स्किन के साथ -साथ बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसे बालों पर लगाने से बालों की डिप कंडिशनिंग होती है। बालों को पोषण मिलने के साथ डैंड्रफ, हेयर फॉल आदि की परेशानी से राहत मिलती है। 

कंडीशनर बनाने के लिये सामग्री

केले- 2
नारियल दूध- ½ कप 
शहद- 4 टीस्‍पून 

विधि

1. सबसे पहले तीनों चीजों मिक्सर ग्राइंडर में डालकर स्मूद सा पेस्ट बना लें। 
2. पेस्ट तैयार होने के बाद इसे छन्नी की मदद से छान लें। 
3. इससे केले में पाएं जाने वाले रेशे निकल जाएंगे।

कैसे लगाएं?

1. सबसे पहले अपने बालों को शैंपू करके साफ कर लें। 
2. शैंपू के बाद बालों पर ये नेचुरल कंडीशनर लगाएं। 
3. इस कंडीशनर को बालों की जड़ों से लगाते हुए आखिरी छोर तक लगाएं। 
4. इसके बाद 15 मिनट इसे बालों पर लगा रहने दें। 
5. तय समय के बाद बालों को धो लें। 

इस होममेड कंडिशनर से आपके बालों को नेचुरली पोषण मिलेगा। साथ बालों की उलझने खत्म हो बाल सिल्की और शान होंगे। साथ ही हेयर फ़ल की परेशानी से भी राहत मिलेगी। 

Content Writer

neetu