गुलाबी व मुलायम होंठ चाहिए तो घर पर बनाएं Coconut Lip Balm

punjabkesari.in Tuesday, Sep 07, 2021 - 06:51 PM (IST)

बदलते मौसम की वजह त्वचा कोई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। वहीं, इस दौरानहोंठो के फटने, रूखे-सूखे, कालेपन की समस्या भी काफी देखने को मिलती है। ऐसे में आप नारियल तेल से होंठों की इन सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको नारियल तेल से होममेड लिप बाम बनाने का तरीका बताएंगे, जो ना सिर्फ होंठों से जुड़ी समस्याओं को दूर करेगा बल्कि उन्हें मुलायम व गुलाबी भी बनाएगा। चलिए आपको बताते हैं कोकोनट लिप बाम बनाने का तरीका।

कोकोनट ऑयल लिप बाम

जरूरी सामान

नारियल का तेल- 1 चम्मच
पेट्रोलियम जेली-  1 चम्मच

बनाने का तरीका

एक पैन में पेट्रोलियम जेली को गर्म करके पिघलाएं। इसे नारियल तेल के साथ मिलाएं। फिर इस मिक्सचर को एक कंटेनर में स्टोर करके फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। फिर इसे जब चाहे लिप बाम की तरह यूज करें।

नारियल तेल और कोकोआ बटर लिप बाम

जरूरी सामान

नारियल तेल- 2 चम्मच
कोकोआ बटर - 1 चम्मच

बनाने का तरीका

अगर आपके होंठ बहुत ज्यादा फट रहे हैं तो आप इस लिप बाम को यूज कर सकते हैं। इसके लिए कोकोआ बटर को पिघलाकर नारियल तेल मिक्स करें। फिर इसे एक कंटेनर में डालकर फ्रीज में ठंडा करें। अब इसे लिप बाम की तरह लगाएं।

कोकोनट ऑयल और जोजोबा ऑयल लिप बाम

जरूरी सामान

कोकोनट ऑयल- 1 चम्मच 
जोजोबा ऑयल की- 5 बूँदें

बनाने का तरीका

नारियल तेल को पिघलाकर उसमें जोजोबा तेल मिक्स करें। इसे कंटेनर में डालकर 30 मिनट तक स्टोर करें। अब रात को सोने से पहले इसे होंठों पर लगाएं। इससे होंठों का रूखापन दूर होगा और वो गुलाबी भी होंगे।

नारियल तेल और वैसलीन लिप बाम

जरूरी सामान

नारियल तेल- 1/2 चम्मच
वैसलीन- 1 चम्मच

बनाने का तरीका

अगर आपके होंठ कटे-फटे है तो वैसलीन को पिघला कर उसमें नारियल तेल मिलाएं। इसको एक कंटेनर में डाल कर ठंडा होने दें। इसके इस्तेमाल से होंठों का रूखापन भी दूर होगा।

कोकोनट ऑयल और एलोवेरा लिप बाम

जरूरी सामान

कोकोनट ऑयल- 1 चम्मच
कारनौबा मोम- 1/2 चम्मच
एलोवेरा जेल- 1 चम्मच

बनाने का तरीका

नारियल तेल और कारनौबा मोम को पिघलाएं। इसको ठंडा होने के लिए रख दें। फिर एलोवेरा जेल मिला कर मिक्स कर लें। इस को लगाने से भी फायदा होगा।

कोकोनट ऑयल और वेनिला लिप बाम

जरूरी सामान

कोकोनट ऑयल- 1 चम्मच
कारनौबा वैक्स- 1 चम्मच
वनीला एक्सट्रेक्ट- 1/2 चम्मच 

बनाने का तरीका

होंठों के कालेपन को दूर करने के लिए कोकोनट ऑयल और कारनौबा वैक्स पिघलाएं। इसमें वनीला एक्सट्रेक्ट डालें और मिक्स कर लें। एक डिब्बी में डालें और फ्रीज करके यूज करें।

नारियल तेल और शीया बटर लिप बाम

जरूरी सामान

नारियल का तेल- 1 चम्मच
कारनौबा वैक्स- 1 चम्मच 
शिया बटर- 1 चम्मच

बनाने का तरीका

 नारियल तेल,शिया बटर और कारनौबा वैक्स को पिघला लें। इसे अच्छे से मिक्स करें। मिक्सचर को कंटेनर में डाल कर ठंडा होने के लिए रख दें। 

नारियल तेल से बने लिप बाम को इस्तेमाल करने के फायदे

. कोकोनट ऑयल एक मॉइश्चराइजर के जैसे है। यह आपके होठों की नमी को बरकरार रखता है और उन्हें कोमल और मुलायम बनाता है।
. इसमें एसपीएफ होता है जो सूर्य की हानिकारक किरणो से होंठों की नाजुक स्किन को बचाता है।
. नारियल तेल रूखी-सूखी बेजान त्वचा और कटे-फटे होंठों को ठीक करने में मदद करता है।
. तेल एंटीबैक्टीरियल होने की वजह से फटे होंठों पर बैक्टीरिया और अन्य कीटाणुओं के विकास को रोकता है।

Content Writer

Anjali Rajput