आंखों की रोशनी तेज करने में बढ़े काम आएंगे ये नुस्खे

punjabkesari.in Monday, Apr 10, 2017 - 06:21 PM (IST)

आँखो का इलाज :  आजकल लोग मोबाइल,कंप्यूटर का इस्तेमाल 7-8 घंटे लगातार करते हैं। इसस आंखों पर बहुत बुरा असर पड़ता है। जिससे चश्मे का नंबर भी बढ़ना शुरू हो जाता है। बिना चश्मे या लैंस केे देखना मुश्किल होने लगता है। चश्मा पर्सनैलिटी को भी कम करता है। इससे छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपायों को आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए घरेलू तरीके अपना कर चश्में से राहत पाई जा सकती है।  गलत आदतें बनती हैं आंखें कमजोर होने का कारण

 

1. रोजाना सुबह आंखों को ठंड़े पानी से धोएं। ठंड़े पानी के छींटे मारने से आंखें सारा दिन फ्रैश रहती हैं।
 

2. आंखो की थकावट को दूर करने के लिए अपने हाथों की हथेलियों को आपस में रगड़ें। जब हथेली गर्म हो जाए तो इसे आंखों पर रखें। 
 

3. आंवले के पानी से आंखे धोने से यह स्वस्थ रहती हैं। ज्यादा थकावट होने पर गुलाव जल भी आंखो में डाल सकते हैं। 
 

4. रात को पानी में बादाम भिगो कर सुबह दूध के साथ खाने से आंखों की रोशनी बढ़ने लगती है। 
 

5. गाय के देसी घी से कनपटी की मलिश करने से आंखो की रोशनी बढ़ने लगती है।
 

6. रोजाना खाली पेट तांबे के बर्तन में रखा पानी पिएं।  आंखों की रोशनी छीन लेगी आपकी 5 बड़ी गलतियां

 

7. सौफ,मिश्री और बादाम का मिश्रण रात को दूध के साथ पिएं। ध्यान रखें कि इसके बाद पानी नहीं पीना है। 
 

8. आंवला सेहत और बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। दिन में 2 बार आंवले का मुरब्बा खाने से आंखों की रोशनी तेज होनी शुरू हो जाती है। 
 

9. आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अखरोट बहुत असरदार है। आंखों के आसपास अखरोट के तेल की मालिश करें। रोजाना इस उपाय के करने से चश्मा उतर जाएगा।

10.सुबह उठने के बाद बिना कुल्ला किए मुंह की पहली लार अपनी आंखों में काजल की तरह लगाएं। लगातार 4-6 महीने तक यह उपाय करने से आंखों की रोशनी तेज हो जाती है। 
 

Punjab Kesari