Winter Beauty Tips: इन घरेलु नुस्खों में मिलेगा फटी और ड्राई स्किन से राहत

punjabkesari.in Thursday, Oct 13, 2022 - 12:12 PM (IST)

मौसम में बदलाव होना शुरु हो गया है। बदलते मौसम का सबसे पहला असर त्वचा और स्वास्थ्य पर पड़ता है। हल्की-हल्की सर्दी ने दस्तक देनी भी शुरु कर दी है। ऐसे में स्किन संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। त्वचा ड्राई और फटनी शुरु हो जाती है। खासकर फटे होंठ, कोहनी, गाल और एड़ियां समस्या का कारण बनती हैं। स्किन फटने पर दर्द और खुजली जैसी समस्या भी होती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए महिलाएं मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल भी करती हैं। अगर आपको भी स्किन फटनी  शुरु हो गई है तो इन घरेलू नुस्खों के साथ आप समस्या से राहत पा सकते हैं। चलिए जानते हैं इनके बारे में...

देसी घी के साथ शहद 

आप देसी घी और शहद का इस्तेमाल करके समस्या से राहत पा सकते हैं। गालों और ड्राई होंठों से राहत पाने के लिए आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। दोनों चीजों को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद मिश्रण को फटी हुई जगह पर लगाएं। 10 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। तय समय के बाद मसाज करते हुए आप स्किन को साफ कर लें। इन दोनो में पाए जाने वाले पोषक तत्व स्किन को मॉइश्चराइज करके रुखापन कम करने में मदद करते हैं। 

हल्दी और शहद 

आप हल्दी और शहद का इस्तेमाल करके भी ड्राई स्किन की समस्या से राहत पा सकते हैं। हल्दी और शहद में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपकी त्वचा में ग्लो लाने में भी सहायता करते हैं। एक कटोरी में थोड़ी सी हल्दी डालें। फिर इसमें शहद मिलाकर अच्छे से त्वचा पर लगाएं। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स करके फटी और ड्राई स्किन पर लगा लें। 10-15 मिनट के बाद स्किन को गुनगुने पानी से धो लें। 

मलाई और हल्दी 

इन दोनों चीजों का इस्तेमाल करके भी आप समस्या से राहत पा सकते हैं। यह त्वचा को अंदर से रिपेयर करने में और फटी, ड्राई स्किन से राहत पाने के लिए करते हैं। 1 चम्मच मलाई में दो चुटकी हल्दी मिलाएं। दोनों चीजों को मिक्स करके गालों पर अच्छे से लगाएं। 10-15 मिनट के लिए रहने दें। तय समय के बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। आपको समस्या से राहत मिलेगी। 

एलोवेरा जेल 

आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल ड्राई और फटी स्किन से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व समस्या से राहत दिलवाने में मदद करते हैं। एलोवेरा का गूदा निकाल लें। इसके बाद गूदे को प्रभावित जगह पर लगाएं। 10 मिनट के बाद त्वचा धो लें। आपको समस्या से राहत मिलेगी। 


 

Content Writer

palak