बालतोड़ हो जाए तो इस तरह करें इलाज

punjabkesari.in Thursday, Jul 13, 2017 - 06:32 PM (IST)

शरीर के कई हिस्सों पर छोटे-छोटे बाल होते हैं। कई बार इनके टूट जाने पर यह घाव की तरह बन जाते हैं। इनमें पस बन जाती है और फोड़े की तरह बन जाते हैं। इस तरह के घाव को बालतोड़ कहा जाता है। इससे असहनीय दर्द और सूजन आ जाती है। बालतोड़ को जल्दी ठीक करने के लिए घरेलू नुस्खे अपनाना बेहतर रहता है। 

1. हल्दी


हल्दी कुदरती एंटीसैप्टिक होती है। बालतोड़ पर इसका लेप करने से सूजन जल्दी कम होनी शुरू हो जाती है। इससे दर्द से भी राहत मिलती है। 

2. मेहंदी
इससे स्किन पर जलन भी होती है। मेहंदी जलन से राहत पाने का सबसे अच्छा उपाय है। मेहंदी का लेप घाव पर लगाने से जलन दूर हो जाती है और घाव भी जल्दी ठीक हो जाता है। 

3. नीम
नीम के एंटीबैक्टीरियल गुण हर तरह की इंफैक्शन को दूर करने में बहुत लाभकारी है। नीम के लेप को बालतोड़ पर लगाएं। इससे जल्दी राहत मिलेगी। 

4. प्‍याज 
प्याज भी घाव जल्दी भरने का काम करता है। प्याज के स्लाइस को काटकर इसे घाव पर लगाएं। प्याज के साथ ही इसे कपड़े से बांध लें। थोड़ी देर बाद इसे हटा दें और कुछ दिन लगातार इसके इस्तेमाल से आराम मिलता है। 

5. दही और जीरा


बालतोड को ठीक करने के लिए दही में जीरा पाउडर डालकर गाढा पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को घाव पर लगाएं। जल्दी आराम मिलेगा। आप इसमें पीसी कालीमिर्च भी डाल सकते हैं। इससे दर्द से राहत मिलती है। 

Punjab Kesari