अस्थमा से परेशान हैं तो करें ये उपाय

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2016 - 01:32 PM (IST)

अस्थमा का जड़ से इलाज : अस्थमा सांस लेने की तकलीफ को कहते हैं। किसी चीज से एलर्जी के कारण सांस लेने में तकलीफ होन और सांस का उखडना जैसे इसके लक्षण हो सकते हैं। इसमें खांसी,सांस लेने में तकलीफ,नाक से आवाज निकलने जैसी परेशानियां होना आम बात है। इसके लिए डॉक्टरी इलाज करवाना बेहद जरूरी है। कुछ घरेलू उपायों से भी इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। 

 


1. लहसून

लहसून अस्थमा के लिए बहुत कारगर है। लहसून की 5 कलियां और 30 मि.ली दूध में डालकर उबाल लें। इसके सेवन से दमे में लाभ मिलता है। 

 

2. अदरक

चाय में अदरक और लहसून की 2 कलियां डालकर सुबह-शाम पीने से फायदा होता है।

 

3. अजवाइन

पानी में अजवाइन डालकर उबाव लें और इसकी भाप लें। यह बहुत कारगर उपाय है। 

 

4. लौंग और शहद

4-5 लौंग लेकर इसे 125 मि.ली पानी में 5 मिनट के लिए उबाल लें। इसे छानकर 1 चम्मच शहद मिक्स करके गर्म-गर्म पी लें। इससे अस्थमा के बहुत लाभ मिलता है। 

 

5. मेथीदाना

1 चम्मच मेथी के बीज को 1कप पानी में उबाल लें और इस मिश्रण को सुबह शाम पीने से अस्थमा से निजात पाई जा सकती है। 
 

Punjab Kesari