भूख न लगने से परेशान हैं तो अपनाएं ये असरदार नुस्खे

punjabkesari.in Monday, Dec 18, 2017 - 11:15 AM (IST)

तंदुस्त और पोषण पाने के लिए सही समय पर खाना खाना बहुत जरूरी है। कई बार पेट में भारीपन महसूस होना,पेट में गैस,सीने में जलन, पाचन क्रिया में गड़बड़ी या फिर कब्ज होने के कारण भूख न लगने की परेशानी हो जाती है। इसके अलावा भूख न लगने के और भी बहुत से कारण हो सकते हैं। जिससे शारीरिक कमजोरी आनी शुरू हो जाती है। आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इन घरेलू तरीको को अपना कर राहत पा सकते हैं। 
 

भूख न लगने की परेशानी को दूर करे ये नुस्खे 


खाना खाने का मन नहीं कर रहा या भूख महसूस नहीं कर रहे तो इसके लिए सही समय पर डॉक्टरी जांच करवानी बहुत जरूरी है। इसके अलावा घरेलू उपचार भी मददगार हो सकते हैं। 


काला नमक


टमाटर के सलाद पर काला नमक लगाकर चाटने से भूख लगनी शुरू हो जाती है। इसके अलावा चुटकी भर काला नमक चाटने से भी पाचन क्रिया अच्छी हो जाती है। 


सेब का जूस
सेब सेहत के लिए बहुत गुणकारी है। रोजाना एक गिलास सेब के जूस में थोड़ी सी मिश्री मिलाकर पीने से भूख लगने लगती है। 
 

 मूली 
खाने के साथ मूली का सलाद खाएं। इस पर काला नमक और काली मिर्च लगाकर खाने से पाचन क्रिया दुरूस्त हो जाती है। 
 

 हरे धनिए का रस


हरे धनिए का रस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। भूख न लगने पर इसका रस निकाल कर थोड़ा सा नमक मिलाकर पीएं। फायदा मिलेगा। 

Content Writer

Anjali Rajput