Home Remedies: समय से पहले क्यों हो जाती है आइब्रो सफेद?

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2020 - 12:12 PM (IST)

आंखें चेहरे की खूबसूरती का सबसे अहम हिस्सा है। इनकी खूबसूरती और भी बढ़ जाती है, जब आइब्रो यानि भौंहे घनी व काली हो। मगर, स्ट्रेस, मेकअप का अधिक इस्तेमाल व अन्य कारणों से आइब्रो के बाल सफेद हो जाते हैं, जो देखने में काफी भद्दे लगते हैं। इसके अलावा उम्र बढ़ने के कारण बालों में हाइड्रोजन पर ऑक्साइड जमा होता जाता है, जिससे आईब्रो के बाल सफेद हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू टिप्स बताएंगे, जिससे आपकी आइब्रो के बाल काले व घने हो जाएंगे।

सबसे पहले जानते हैं समय से पहले आइब्रो सफेद होने के कारण

. अधिक स्ट्रेस लेना
. पोषण की कमी
. नींद पूरी ना लेना
. इलैक्ट्रिक गैजेट्स का अधिक इस्तेमाल
. हार्मोन्स में बदलाव
. हाइपथाइरॉइडिजम

PunjabKesari

अब जानते हैं आईब्रो को काला करने के तरीके...

कच्चा दूध

रोज दिन में एक बार अपनी आइब्रो पर कच्चा दूध लगाएं। ऐसा करने से आपकी आइब्रो के बाल घने और काले भी होने शुरू हो जाते हैं।

नारियल का तेल

रोज 2 बार नारियल तेल से आईब्रो की मसाज करें। इससे आइब्रो जल्दी मोटी और काली हो जाएंगी।

PunjabKesari

प्याज का रस

प्याज का रस बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा होता है। हर रोज दिन में एक बार प्याज का रस आईब्रो पर लगाने से ये जल्दी काली और घनी बनती हैं।

ऑलिव आयल

रात को सोने से पहले ऑलिव आयल से आइब्रो की मसाज करें और ओवरनाइट के लिए छोड़ दें। सुबह इसे साफ कर लें। इससे आइब्रो काली व घनी होगी। आप चाहे तो कैस्टर ऑयल भी लगा सकती हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static